विकसित भारत संकल्प यात्रा में परिचय हुआ, ड्रोन दीदी का,ड्रोन दीदी बनकर महिलाएं कमाएंगी लाखों रुपए.
विकसित भारत संकल्प यात्रा में परिचय हुआ, ड्रोन दीदी का,ड्रोन दीदी बनकर महिलाएं कमाएंगी लाखों रुपए,आवेदन करने के लिए क्या कुछ करना होगा! हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक बैठक में 15,000 महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन उपलब्ध कराने की एक केंद्रीय योजना को मंजूरी दे दी गई है। जिसका नाम ड्रोन दीदी योजना है। इस योजना के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह को कृषि के इस्तेमाल के लिए किसानों को किराए के तौर पर ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा। यह ड्रोन कृषि कार्य उर्वरकों के छिड़काव आदि के लिए उपयोग में लिए जाएंगे। महिला स्वयं सहायता समूह ड्रोन योजना के तहत यह ड्रोन 2023-24 और 2025-26 के दौरान मुहैया कराए जाएंगे। महिला ड्रोन पायलट को इस योजना के तहत हर महीने मानदेय भी दिया जाएगा। इसके अलावा महिला ड्रोन सखी को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कैसे मिलेगा महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन और कितने रुपए का दिया जाएगा वेतन इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम स...