आगे पाठ, पीछे सपाट से कैसे होगा विकास.
#शासन_प्रशासन ***आगे पाठ, पीछे सपाट से कैसे होगा विकास. #इंदौर: इंदौर महानगर ने यूँ तो बहुत से क्षेत्रों में अपना नाम रोशन किया, इसकी मुख्य वज़ह सक्रिय प्रशासन उपक्रमों के साथ यंहा की जागरूक जनता है! किन्तु यह भी देखने में आया है की प्रशासन विकास करता है पर उसे संजोता नही, भलेही वह नगर निगम हो या आए.डी.ए. हो या हो कोई भी शासकीय संस्थान जैसे पी.डब्लू.डी,वन विभाग, होर्टिकलचर, स्वास्थय विभाग, नगर विकास अन्य शासकीय उपक्रम यह सब कार्य तो करते है किन्तु उस किये गए कार्य को भूल जाते है, कारण है यह है की आगे के प्रस्तावित कार्यों में इनकी रूचि अधिक होती है! आखिर हो भी क्यूं नही वहीं से सबका विकास संभव जो होता! हमारी टीम के साथ स्वयं सेवी संस्था श्री देवी अहिल्या v बहुउद्देशीय संस्थान ने जब क्षेत्र क्रमांक 4 का दौरा किया तो पाया की फुठी कोठी से डी मार्ट रोड़ के डिवाइड्रो की अधिकतर जाली गायब है, इन जालियों को बड़े ही बेतुके ढंग से खड़ा कर निर्माण कार्यों में भी ढीलाई बर्ती है! इस मार्ग पर सदैव ही विकास कार्य प्रारम्भ रहता किन्तु वर्षों से यंहा एक सा विकास दिखा नही! अब यह...