आगे पाठ, पीछे सपाट से कैसे होगा विकास.
#शासन_प्रशासन
***आगे पाठ, पीछे सपाट से कैसे होगा विकास.
#इंदौर: इंदौर महानगर ने यूँ तो बहुत से क्षेत्रों में अपना नाम रोशन किया, इसकी मुख्य वज़ह सक्रिय प्रशासन उपक्रमों के साथ यंहा की जागरूक जनता है! किन्तु यह भी देखने में आया है की प्रशासन विकास करता है पर उसे संजोता नही, भलेही वह नगर निगम हो या आए.डी.ए. हो या हो कोई भी शासकीय संस्थान जैसे पी.डब्लू.डी,वन विभाग, होर्टिकलचर, स्वास्थय विभाग, नगर विकास अन्य शासकीय उपक्रम यह सब कार्य तो करते है किन्तु उस किये गए कार्य को भूल जाते है, कारण है यह है की आगे के प्रस्तावित कार्यों में इनकी रूचि अधिक होती है! आखिर हो भी क्यूं नही वहीं से सबका विकास संभव जो होता!
हमारी टीम के साथ स्वयं सेवी संस्था श्री देवी अहिल्या v बहुउद्देशीय संस्थान ने जब क्षेत्र क्रमांक 4 का दौरा किया तो पाया की फुठी कोठी से डी मार्ट रोड़ के डिवाइड्रो की अधिकतर जाली गायब है, इन जालियों को बड़े ही बेतुके ढंग से खड़ा कर निर्माण कार्यों में भी ढीलाई बर्ती है! इस मार्ग पर सदैव ही विकास कार्य प्रारम्भ रहता किन्तु वर्षों से यंहा एक सा विकास दिखा नही!
अब यह स्थिति अन्नपूर्णा मार्ग स्थित दशहरा मैदान की भी हो रही! यंहा हाल ही कुछ वर्षों पूर्व इस दशहरा मैदान को चारो ओर से बावण्ड्री वाल का निर्माण कर बड़े बड़े गेटों व बहुमूल्य रोशन दानो से सुसजित किया गया था किन्तु आज यह स्थिति है की एक भी रोशन दान ढूंढ़ने से भी नही मिल रहा, जालियों के गायब होने का सिलसिला भी अब शुरू हो गया इस पर से यहाँ कई असामाजिक तत्त्वओं ने अपना डेरा जमाना शुरू कर दिया है!
एन.जी.ओ. (श्री देवी अहिल्या v बहुउद्देशीय संस्थान) ने पूर्व में ऐसे विकास बाध्य तत्वों को पकड़ कर समझाइस दी थी किन्तु अब इंदौर कलेक्टर, निगम कमिश्नर, आए.डी.ए. अध्यक्ष के साथ इंदौर महापौर को इस ओर जानकारी देकर इस ओर उचित कार्यवाही के साथ तीसरा पक्ष स्वयं बन संपूर्ण इंदौर को अपनी निगरानी में महफूज रख जनता की रकम व शासन के कार्यों को संजो कर इस महानगर इंदौर को नंबर वन बनाए रखना ही धैय्य होगा!
vistarsamachar.com
@vistarsamachar
vistarsamachar4@gmail.com