लैब टेक्निशियन अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर.

#vistar_plus

***लैब टेक्निशियन अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर.

इंदौर :जिले के अस्पतालों में कार्यरत लैब टैक्निशियनों के शुक्रवार से हड़ताल में चले जाने से यहां होने वाली जरूरी जांच प्रभावित हो रही हैं। ये अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल में चले गए हैं सीएमएचओ आफिस प्रांगणमे सामूहिक रूप से एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि अब अस्पतालों में तैनात लैब टेक्निशियन अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। अस्पताल में रोजाना जिले भर से लेकर जिले की सीमा से लगे दूसरे जिले के ग्रामीण भी यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। अलग-अलग बीमारियों पर यूरिन, खून आदि के सेम्पल लेकर लैब में जांच की जाती है ताकि मरीज की बीमारी का वास्तविक कारण पता चल सके, किन्तु यह हड़ताल परेशानियों के सबब अवश्य बनेगी!

धरने में बैठे पदाधिकारियों ने बताया कि समस्त मेडिकल लैब टेक एसोसिएशन (हेल्थ सर्विसेस) मप्र द्वारा संगठन की 13 सूत्रीय मांगों को लगातार  उच्च स्तर पर अधिकारियों द्वारा रखी गई बैठक में अपनी मांगों को स्पष्ट रूप से रखा गया परन्तु शासन प्रशासन द्वारा आज तक कोई सकारात्मक निर्णय नही लिया गया है। जिस पर प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिला शाखा द्वारा चरणब आंदोलन के क्रम में जिले के समस्त मेडिकल लैब टेक्नीशियनों द्वारा सामूहिक रूप से 13 जनवरी से अनिश्चतकालीन धरना शुरू कर दिया गया है।
     
          ज्ञात रहे कुछ ही दिनों पहले संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की करीब 20 दिनों तक चली हड़ताल समाप्त हुई है।
अब हड़ताल पर बैठ गए लैब टेक्नीशियन,अस्पताल में जांच का काम प्रभावित हो अव्यवस्था के आलम बना रहेगा!

#विस्तार_समाचार
dainikvistarsamachar.com


 

Popular posts from this blog

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम