धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में बीजेपी नेता आकाश ने दीए बयान.


#दैनिक_विस्तार_समाचार

#धर्म_संस्कृति

***धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में बीजेपी नेता आकाश ने दीए बयान.

इंदौर :बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर समाज में अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा था। पिछले दिनों नागपुर में कथा के दौरान अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने चुनौती दी थी। 

बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने के आरोपों के बाद अब नेता भी उनके समर्थन में आ गए हैं। इंदौर क्षेत्र क्रमांक 1के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया है। उन्होंने शास्त्री पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया । उन्होंने कहा, जब एक हिंदू महात्मा की बात होती है तभी इस तरह के प्रश्नचिह्न उठते हैं।

बीजेपी नेता आकाश विजयवर्गीय ने बागेश्वर पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन करते हुए शास्त्री पर लगाए गए आरोपों को मिथ्या बताया है। वो कह रहे हैं कि ये मेरा चमत्कार नहीं है, मेरे ईष्ट का चमत्कार है। मुझे हनुमान जी और सन्यासी बाबा पर पूरा भरोसा है। मैं तो कुछ भी नहीं हूं। मैं तो बस एक छोटा सा साधक हु!

#विस्तार_समाचार
dainikvistarsamachar.कॉम



Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.