उद्यम रजिस्ट्रेशन का महाकुंभ.

*उद्यम रजिस्ट्रेशन का महाकुंभ*

इंदौर :करोना महामारी के बाद से ही जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने छोटे उद्योगों एवं व्यापारियों के लिए सब्सिडी के रूप में सहायता के मार्ग खोले हैं तभी से एमएसएमई प्लेटफार्म से करोड़ों लोग जुड़े हैं , किंतु आज भी ऐसे कई लोग हैं जो इस से वंचित रह गये है या जिन्हें जुड़ने में कठिनाइयों या समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है l इसी बात के मद्देनजर बड़े स्तर पर उद्यम रजिस्ट्रेशन की योजना बनाई गई है!

ग्लोबल फोरम फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के तत्वावधान में आयोजित उद्योग रजिस्ट्रेशन कैंप में सूक्ष्म मध्यम एवं लघु उद्योगों के साथ ही ग्रामीण कुटीर उद्योगों को भी शामिल किया गया है l मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिला उद्यमियों को प्राथमिकता दी गई है l साथ ही पहली बार व्यापारियों के लिए भी उद्योग आधार बनाने की सहूलियत प्रदान की गई है ताकि वह सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठा सकें और देश के सबसे बड़े प्लेटफार्म से जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त कर सके l
इस कार्य में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं दलित चेंबर ऑफ कॉमर्स जैसी संस्थाएं भी सक्रिय सहयोग कर रही हैं l
आज एमएसएमई से जुड़कर केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही तमाम प्रकार की सब्सिडी एवं छोटों का फायदा उठाया जा सकता है साथ ही देश विदेश में अपना कारोबार फैलाने का भी अनुपम अवसर है!

28 जुलाई शुक्रवार को दोपहर में 3:00 बजे पोलो ग्राउंड स्थित एमएसएमई परिसर में एक वृहद केंप का आयोजन किया गया है l संस्था के अध्यक्ष दीपक भंडारी ने बताया मध्यप्रदेश में एमएसएमई की बहुत तेजी से ग्रोथ हो रही है और साथ में स्टार्टअप इकोसिस्टम भी बनता जा रहा है इन दोनों के मिलाप से इकोनामिक गतिविधियां विशेष रूप से मैन्युफैक्चरिंग सर्विस इंडस्ट्री और इंपोर्ट एक्सपोर्ट जबरदस्त तेजी देखी जा रही है l एमएसएमई प्लेटफार्म इन सभी को सपोर्ट करता है अतः जो लोग भी इससे वंचित हैं उनके लिए यह एक अनुपम अवसर है l असिस्टेंट डायरेक्टर गौरव जी गोयल ने बताया कि कैंप के दौरान एमएसएमई के डायरेक्टर एवं डिप्टी डायरेक्टर एवं असिस्टेंट डायरेक्टर सभी उपस्थित रहेंगे एवं व्यापारी और उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करेंगे!

vistarsamachar.com
vistarsamachar4@gmail.com



Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.