प्रतिवर्ष 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता.

#श्री_देवी_अहिल्या_v_बहुउद्देशीय_संस्थान #भारत 

प्रतिवर्ष 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। यह दिवस सर रोनाल्ड रॉस (ब्रिटिश चिकित्सक) की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने सन् 1897 में यह खोज की थी, कि मनुष्य में मलेरिया के संचरण के लिए मादा मच्छर उत्तरदायी है!
 

उन्होंने बताया था कि मनुष्य में मलेरिया का संचार मादा एनाफिलीज मच्छर के द्वारा किया जाता है इन्होंने मलेरिया के परजीवी को मादा एनाफिलीज मच्छर के स्टमक (पाचन तंत्र) में देखा, इसी खोज के बाद प्रतिवर्ष दुनिया में विश्व मच्छर दिवस मनाया जाने लगा। विश्व मच्छर दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 1930 में के लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन और ट्रॉपिकल मेडिसिन ने की थी!

इसी कड़ी मे विश्व मच्छर दिवस के उपलक्ष मे इंदौर के जोनल एंटोमोलॉजिस्ट श्री सी.एस.शर्मा जी द्वारा,संस्था प्रतिनिधियों को मलेरिया,डेंगू,चिकुनगुनिया,जे.ई.के बारे में जानकारी दी,
एनाफिलीज एवम् एडीज के लार्वा के प्रदर्शन से रोग का कारण व उसका निवारण बताया,इसके पश्चात जिला मलेरिया अधिकारी श्री दौलत पटेल साहब द्वारा इस रोग के समाधान हेतु शासकीय योजनाओं पर प्रकाश डाल जन जागरूकता अभियान को सफल बता संस्था श्री देवी अहिल्या v बहुउद्देशीय संस्थान, भारत के योगदान को सराह कर संस्थान के पदाधिकारीयों का सम्मान, अभिवादन किया!

ज्ञात रहें - संस्था श्री देवी अहिल्या v बहुउद्देशीय संस्थान, भारत द्वारा जागरूकता अभियान के तहत इंदौर जिले की 65 पंचायतों व 7 नगर परिषदों का दौरा कर मलेरिया निवारण कार्यक्रमों को अंजाम दिया, साथ ही अभियान को सफल बनाने वाले सभी प्रतिभागी को प्रमाण पत्र दे मार्गप्रशस्त किया था!

shrideviahilya.com
0731-4084242
094251-49498

Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.