अधर्म से धर्म की ओर.

#संघेशक्ति

***अधर्म से धर्म की ओर.

*"देवास के नेमावर तीर्थ में 35 परिवारों के 190 लोगो ने पुन: अपनाया "हिन्दू धर्म", पूर्वज हो गए थे मुस्लिम, किंतु कुलदेवी चामुंडा ही थी।"*

नेमावर:नर्मदा के तट पर बसे नेमावर में आज सुबह पास के एक गांव के 35 परिवारों के 190 लोगो ने पुन: हिंदू धर्म में वापसी की है। ये लोग घुमंतु समाज से संबंधित है।

इन परिवारों के पूर्वज पूर्व में किसी कारण से मुस्लिम हो गए थे, किंतु फिर भी वे कुलदेवी चामुंडा का पूजन करतें थे, विवाह की पद्धति भी हिंदू परिवारों की ही तरह रहती थी।

अपने घर वापसी पर अनुभव साझा करतें हुए रामसिंह (पूर्व में मोहम्मद शाह) ने कहा कि हमारे पूर्वज भले ही परिस्थितिवश मुस्लिम हो गए थे पर हमारे रक्त में हिंदू संस्कार ही प्रवाहित हो रहें हैं आज अपने स्वधर्म में वापसी से हमें अत्यंत हर्ष है।

*"संतो के सानिध्य में विधिविधान से हुई स्वधर्म में वापसी"*

35 परिवारों के लगभग 190 लोगो के स्वधर्म वापसी के समय नेमावर के संत श्री रामस्वरूप दास जी शास्त्री और रतलाम के संत श्री आनंद गिरि जी महाराज उपस्थित रहें, कार्यक्रम के दौरान मुंडन, नर्मदा स्नान,यज्ञोपवीत कार्यक्रम तथा हवन संपन्न हुआ।

सभी लोग स्वधर्म में वापसी पर आह्लादित दिखें, इनमें लगभग 55 पुरुष, 50 महिलाए और शेष बच्चे सम्मिलित है!

vistarsamachar.com
vistarsamachar8@gmail.com
94251-49498

Popular posts from this blog

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम