ऐसा हो मास्टर प्लान कि रहने लायक शहरों में भी नंबर वन बने इंदौर.

vistarsamachar.com

ऐसा हो मास्टर प्लान कि रहने लायक शहरों में भी नंबर वन बने इंदौर.

नईदुनिया द्वारा आयोजित सुनिए सरकार, मध्य प्रदेश की पुकार अभियान में इंदौर का मास्टर प्लान विषय पर आयोजित संवाद में विशेषज्ञ वक्ताओं ने रखे विचार.

विस्तार समाचार प्रतिनिधि, इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ और स्मार्ट शहर इंदौर का नियोजित विकास किस तरह हो ताकि शहर सिर्फ कांक्रीट का जंगल न बने बल्कि रहने लायक शहरों में भी देश का नंबर वन बन सके। इसके लिए बेहतर मास्टर प्लान की जरूरत है, जो आने वाले 50 वर्षों में इंदौर की संभावित जनसंख्या और विस्तार को केंद्र में रखकर बनाया जाए।

इंदौर कागजों पर नहीं बल्कि वास्तविक स्वरूप में भी जल्द मेट्रोपोलिटन अथारिटी का स्वरूप ले ले, इसके लिए पुख्ता योजना की जरूरत है। यदि योजनाबद्ध तरीके से इस दिशा में आगे बढ़ा जाए तो इंदौर अपने इन लक्ष्यों को निश्चित ही न सिर्फ प्राप्त करेगा बल्कि दुनिया के बेहतर नियोजित शहरों के मुकाबले में खड़ा हो जाएगा।

ये विचार सोमवार को नईदुनिया द्वारा आयोजित सुनिए सरकार, मध्य प्रदेश की पुकार अभियान के तहत कैसा हो इंदौर का मास्टर प्लान विषय पर आयोजित संवाद में विशेषज्ञ वक्ताओं ने रखे।

जिला व संभाग स्तर पर बने मास्टर प्लान की कमेटी.

इंदौर उत्थान समिति के संयोजक अजीत सिंह नारंग के मुताबिक इंदौर शहर को एक अच्छे मास्टर प्लान की जरुरत है। यदि बेहतर मास्टर प्लान होगा तो जीडीपी में वृद्धि होगी और शहर का पर्यावरण व नागरिकों का स्वास्थ्य बेहतर होगा।

वरिष्ठ इंजीनियर अतुल शेठ ने कहा कि मास्टर प्लान के निर्माण के लिए निर्धारित सभी प्रक्रियाओं का प्लान होना चाहिए। संभाग व जिले स्तर पर मास्टर प्लान के लिए कमेटियों को गठन होना चाहिए। पुराने मास्टर प्लान में जो कमियां रह गई उनको ध्यान में रख भविष्य की जरुरतों पर योजना बनाई जाए।


Popular posts from this blog

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम