नगर निगम ने वक्फ बोर्ड की 13 दुकानें सील की, एक करोड़ 54 लाख रुपये संपत्तिकर बकाया.
नगर निगम ने वक्फ बोर्ड की 13 दुकानें सील की, एक करोड़ 54 लाख रुपये संपत्तिकर बकाया.
जावरा कंपाउंड में वक्फ बोर्ड की करीब 15 हजार वर्गफीट जमीन है। इस पर 13 दुकानों के अलावा कई मकान भी बने हुए हैं।
- नगर निगम ने इसके पहले भी वक्फ बोर्ड को संपत्तिकर जमा करने के लिए नोटिस जारी किए थे।
- मार्च में भी कार्रवाई की नौबत आई थी, तब वक्फ बोर्ड ने एक लाख रुपये जमा कर समय ले लिया था।
- वक्फ बोर्ड ने वर्षों से संपत्तिकर नहीं चुकाया है। यह राशि बढ़ते-बढ़ते अब एक करोड़ 54 लाख रुपये हो गई।
कई नोटिस देने के बाद भी जमा नहीं किया संपत्तिकर
सहायक राजस्व अधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि वक्फ बोर्ड के पास करीब 15 हजार वर्गफीट जमीन है। इस जमीन पर 13 दुकानों के अलावा कई रहवासी मकान भी बने हुए हैं। नगर निगम ने इसके पहले भी वक्फ बोर्ड को संपत्तिकर जमा करने के लिए नोटिस जारी किए थे। मार्च 2023 में भी कार्रवाई की नौबत आई थी, लेकिन वक्फ बोर्ड ने उस वक्त एक लाख रुपये निगम के खाते में जमा कराकर बकाया संपत्तिकर जमा कराने के लिए समय ले लिया था। वक्फ बोर्ड ने वर्षों से संपत्तिकर नहीं चुकाया है। वर्तमान में बकाया संपत्तिकर एक करोड़ 54 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया है। इसी की वसूली के लिए उक्त कार्रवाई की गई है।
रहवासी मकानों को नहीं किया सील
निगम के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की कार्रवाई में हमने वक्फ बोर्ड की जमीन पर बनी दुकानों को जरूर सील किया, लेकिन इसी जमीन पर बनी रहवासी इमारतों को सील नहीं किया।