प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2023: PMUY Free Gas Connection,की मची धूम विकसित भारत संकल्प यात्रा में.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2023: PMUY Free Gas Connection,की मची धूम विकसित भारत संकल्प यात्रा में.
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2023
PMUY Yojana के अंतर्गत केंद्र सरकार सभी BPL तथा APL राशन कार्ड धारक परिवार की महिलाओ को 1600 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है Pradhan Mantri Ujjwala Yojana 2023 के द्वारा केंद्र सरकार देश के सभी गरीब एपीएल तथा बीपीएल परिवारों को LPG गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना भारत सरकार का लक्ष्य है| प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए लाभार्थी महिलाओ की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकती है |
उज्ज्वला योजना बीपीएल न्यू लिस्ट
05th Oct Update :- LPG Price Cut – उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा 600 रुपए में गैस सिलेंडर कैबिनेट ने 4 अक्टूबर को उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को दी जाने वाली सब्सिडी 200 रुपए को बढ़ाकर 300 रुपए कर दी है। अब से उज्ज्वला योजना की लाभार्थी बहनों को 300 रुपए की सब्सिडी मिलेगी यानी उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को अब गैस सिलेंडर 600 रुपए में मिलेगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीटिंग के बाद कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मोदी कैबिनेट की अध्यक्षता में बैठक हुई है जिसमें हमने उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर में 200 रुपए की राशि को बढ़ाकर 300 की सब्सिडी देने का फैसला किया गया है। सभी बहनों को अब मात्र 600 रुपए में गैस सिलेंडर मिल सकेगा।
14th Sept Udpate:- 75 लाख गैस कनेक्शन मुफ्त देगी मोदी सरकार
पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार की ओर से 13 सितंबर को तेल विपणन कंपनियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख एलपीजी गैस कनेक्शन महिलाओं को मुफ्त देने के फैसले को मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मंत्रिमंडल ने एलपीजी कनेक्शन के लिए अनुदान जारी करने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके लिए महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन मुफ्त देने के लिए 1650 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इस बात की जानकारी केंद्रीय ब्रॉडकास्ट मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी है। देश में पीएम उज्जवला योजना के तहत 75 लाख अतिरिक्त कनेक्शन बांटे जाने के बाद अब इस योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ रुपए हो जाएगी। इससे गरीब परिवारों को फायदा होगा। इस योजना के माध्यम से महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है। आपको बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत अब एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 400 की छूट दी जा रही है।
30th August Update:- उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी, सरकार ने 75 लाख नए LPG कनेक्शन को जोड़ने की दी मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एलपीजी सिलेंडर को लेकर रक्षाबंधन से पहले लोगों को राहत देते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी की संख्या में वृद्धि करने और सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी देने की घोषणा की गई है। कैबिनेट ने मंगलवार को 75 लाख गरीब परिवारों को पीएम उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर कनेक्शन देने के फैसले पर अपनी मोहर लगा दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख नए गैस कनेक्शन मुफ्त दिए जाएंगे। और कहा कि ओणम के मौके पर और रक्षाबंधन की पूर्ण संध्या पर यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया है जिसमें 75 लाख महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन मिलेगा। और साथ ही LPG सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी भी दी जाएगी।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकार के इस फैसले से राहत मिलेगी जिन्हें अभी तक उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर नहीं मिल सका था। सरकार के इस निर्णय के बाद पीएम उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 35 लाख से अधिक हो जाएगी।
PM Ujjwala Yojana का उद्देश्य
PMUY Yojana का मुख्य उद्देश्य भारत में अशुद्ध ईंधन को छोड़कर स्वच्छ एलपीजी ईंधन को बढ़ावा देगा तथा पर्यावरण को दूषित होने से बचाना | गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की महिलाओ को लकड़ी एकत्र करके चूल्हा जलाकर खाना पकाना पड़ता है इसके धुएं से महिलाओ तथा बच्चो के स्वास्थ्य को हानि होती है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मिलने वाली एल पी जी गैस के इस्तेमाल से महिलाओ तथा बच्चो के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सकेगा | इस योजना के ज़रिये महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना |
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी
- वह सभी लोग जो SECC 2011 के अंतर्गत लिस्टेड है।
- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के सभी एससी / एसटी परिवारों के लोग।
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोग।
- अंत्योदय योजना के अंतर्गत आने वाले लोग।
- वनवासी।
- अधिकांश पिछड़ा वर्ग।
- चाय और पूछ चाय बागान जनजाति।
- द्वीप में रहने वाले लोग।
- नदी के द्वीपों में रहने वाले लोग।
PM Ujjwala Yojana के मुख्य तथ्य
- जो परिवार योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें 1600 रुपये मिलेंगे। राशि को महिलाओं के घर के खाते में स्थानांतरित किया जाएगा। घरवालों को EMI की सेवा भी दी जाती है।
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दी जाने वाली 1 अप्रैल से फ्री गैस सिलेंडर की राशि पहली किस्त की तर्ज पर सरकार द्वारा भेजनी शुरू कर दी गई है।14.2 किलोग्राम वाले तीन एलपीजी सिलेंडर ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत दिए जाएंगे।
- हर लाभार्थी को महीने में एक फ्री सिलेंडर दिया जाना है। पहले गैस सिलिंडर की डिलीवरी उठाने पर दूसरे किश्त की राशि उपभोक्ता के खाते में जाएगी। उसके बाद तीसरी क़िस्त दी जाएगी। दो रिफिल के बीच 15 दिन का अंतराल होनी चाहिए।
- यह योजना केवल उन परिवारों के लिए है जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं। अद्यतन करने के बाद सरकार ने 2019-2020 के वित्तीय वर्ष में 8 करोड़ परिवारों को शामिल किया।
- प्राधिकरण द्वारा आवंटित 800 करोड़ का बजट है। मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिए, बीपीएल परिवारों को इस योजना के लिए आवेदन करना होगा।
- जिन लोगों ने पहले ही Ujjwala Yojana के लिए आवेदन किया है, उन्हें तालाबंदी की वजह से जून 2020 तक मुफ्त एलपीजी मिल जाएगी।
- पीएमयूवाई योजना वर्तमान में सक्रिय है और देश के 715 जिलों को कवर करती है।
- इस योजना का लाभ देश की गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओ को प्रदान किया जायेगा ।
- देश की महिलाओ को इस योजना के तहत निशुल्क LPG गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जायेगा ।
- पीएम उज्ज्वला योजना 2023 का लाभ 18 वर्ष से अधिक महिलाओ को उपलबध कराया जायेगा ।
- इस योजना द्वारा अब महिलाओं को खाना बनाने में आसानी होगी ।
- धान मंत्री उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य 8 करोड़ घरों में मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाये ।
- आवेदक का बैंक खाता होना अनिवार्य है|
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana की पात्रता
- आवेदक महिला होनी चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से पूर्व होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत आवेदक गरीबी रेखा से नीचे होनी चाहिए।
- आवेदक के बैंक का खाता होना चाहिए
- आवेदक के पास पहले से एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2023 दस्तावेज़
- नगर पालिका अध्यक्ष (शहरी क्षेत्र)/ पंचायत प्रधान (ग्रामीण क्षेत्र) द्वारा जारी बीपीएल प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र)
- बीपीएल राशन कार्ड
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- जन धन बैंक खाता विवरण/ बैंक पासबुक
- निर्धारित प्रारूप में 14 पॉइंट्स की डिक्लेरेशन जो कि आवेदक द्वारा हस्ताक्षर की गई हो।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2023 में ऑफलाइन आवेदन कैसे करे?
- जो इच्छुक महिला प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन करना चाहती है तो आवेदन फॉर्म को हमारी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकती है तथा योजना की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकती है |
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी जैसे आधार कार्ड नंबर ,मोबाइल नंबर ,नाम ,पता आदि सही सही भरे |
- इसके पश्चात् आवेदन फॉर्म के साथ अपने सभी दस्तावेज़ों को अटैच करके अपने निकटतम गैस एजेंसी में जाकर जमा कर दे |
- गैस एजेंसी अधिकारी द्वारा आपका आवेदन फॉर्म तथा सभी दस्तावेज़ सत्यापित कर 10 से 15 दिन के अंदर आपका एल पी जी गैस कनेक्शन जारी कर दिया जायेगा |
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको Ujjwala Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana रिफिल कराने के लिए संपर्क सूत्र
इंडेन आईवीआरएस 7718955555 मिस्ड कॉल 8454955555 व्हाट्सएप 7588888824 भारत गैस आईवीआरएस 7715012345, 7718012345 मिस्ड कॉल 7710955555 व्हाट्सएप 1800224344 एचपी गैस आईवीआरएस यहां क्लिक करें मिस्ड कॉल 9493602222 व्हाट्सएप 9222201122 Helpline Number
हमने अपने इस लेख में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर कांटेक्ट कर कर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 1906 and 18002333555 है।
पीएम उज्ज्वला योजना 2023 के लाभ