खलिहान में रखी धान में बदमाशों लगाई आग, 40 क्विंटल धान जलकर खाक.

खलिहान में रखी धान में बदमाशों लगाई आग, 40 क्विंटल धान जलकर खाक.

शहडोल (Shahdol)। शहडोल जिले (Shahdol district) के जैतपुर थाना क्षेत्र के कोशम टोला स्थित खलिहान में रखी धान पर शरारती बदमाशों ने आग लगा दी। इसकी वजह से हजारों का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी दमकल कर्मियों के साथ-साथ पुलिस को दी गई सूचना पर टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जब तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया तब तक आग ने अपने आगोश में 40 क्विंटल धान को ले लिया था।

जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कोशम टोला में वारिश अली के खेत के खलिहान में धान रखी हुई थी। शुक्रवार की शाम अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इसकी वजह से धान जल कर खाक हो गई है। वारिश अली का कहना है की वो शाम को खेत से घर गए थे तभी कुछ देर बाद उन्हें आगजनी की घटना की जानकारी पड़ोसी ने फोन पर दी। खबर मिलते ही वो खेत पहुंचे, तब तक आग बढ़ चुकी थे। मामले की जानकारी दमकल कर्मियों के साथ साथ पुलिस को भी दी गई। जब तक टीम घटना स्थल पहुंची तब तक सब कुछ राख हो गया। खलिहान में पैरा भी रखा हुआ था, जिसे दमकल कर्मियो ने बचा लिया है।

Popular posts from this blog

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम