पुणे की मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत, कई घायल.

पुणे की मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत, कई घायल.

पुणे। महाराष्ट्र (Maharashtra) की औद्योगिक नगरी पुणे (Pune) से शुक्रवार को बुरी खबर आई है। यहां मोमबत्ती की एक फैक्ट्री (candle factory) में आग लग जाने से आज 6 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस बात आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस घटना में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती (death toll may increase) है। बहरहाल, आग पर काबू पा लिया गया है और बावजूद इसके घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। स्थानीय पुलिस भी मामले की तह तक जाने के लिए जांच-पड़ताल शुरू कर चुकी है।

घटना पुणे के बाहरी इलाके में स्थित तलवड़े गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार जन्मदिन आदि जैसे फंक्शंस के लिए रंग-बिरंगी मोमबत्तियां बनाने वाली एक फैक्ट्री राणा इंजीनियरिंग में दोपहर करीब 3 बजे अचानक अग्निज्वाला भड़क उठी। बताया जा रहा है कि परिसर में ज्वलनशील पदार्थ जमा होने के कारण आग तेजी से फैली और इसकी चपेट में आने से बहुत से कर्मचारी झुलस गए।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘पांच से छह फायर टेंडर और कई एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। आग बुझाने में करीब एक घंटा लग गया। कथित तौर पर कई लोगों की मौत हो गई है। मृतकों और घायलों को पिंपरी के यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल और पुणे के ससून जनरल अस्पताल भेजा गया’। उधर इस घटनाक्रम की सूचना मिलने के बाद पिंपरी चिंचवड़ नगर आयुक्त शेखर सिंह और पुलिस आयुक्त विनोय कुमार चौबे भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.