प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी।
दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया और फिर उन्हें संबोधित भी किया था, आगे भी इस जनसेवा जनहित के इस कार्यक्रम को सफल बनाने कि अपील कि है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी।
पीएमओ ने कहा कि इस आयोजन में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल हो कर इस अभियान को सफल बना रहें।
इस साल 15 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत के बाद से प्रधानमंत्री ने पूरे देश के इसके लाभार्थियों के साथ नियमित रूप से संवाद किया है।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वह 30 नवंबर, 9 दिसंबर और 16 दिसंबर से लाभार्थियों से संवाद कर चुके हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने हाल ही में वाराणसी यात्रा के दौरान लगातार दो दिनों (17-18 दिसंबर) तक इस कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ संवाद किया था इसके बाद बुधवार 27 दिसम्बर को भी विर्चवल माध्यमों से मन कि बात की ।
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ देश भर में निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है और इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
इंदौर जिले की बात करें तो शनिवार को इंदौर शहर में नियमित दो जगहों मे से सुबह 10 बजे स्थान वेलोसिटी टॉकीज के पास जोन क्रमांक 08 के वार्ड क्रमांक 37 में,भाजपा पार्षद संगीता जोशी के कार्यक्षेत्र में हुई जिसके जोनल नोडल अधिकारी थे मोहन टांक जो अपने सहयोगी नोडल अधिकारी आकाश लशकरी के साथ थे जिसकी सम्पूर्ण डेटा ऑपरेटिंग की जवाबदारी चेतन भदौरिया पर थी , साथ ही विकसित भारत यात्रा वाहन के इंचार्ज विशाल यादव थे !वंही दूसरे दौर की यात्रा दोपहर 2 बजे बेडीला पानी की टंकी, खजराना पर जोन क्रमांक 10 के वार्ड क्रमांक 38 निर्दलीय पार्षद जमीला पटेल के कार्यक्षेत्र में संचालित हुई जिसके जोनल नोडल अधिकारी थे मनोज जैन जो अपने सहयोगी नोडल अधिकारी जीशान चिश्ती के साथ थे कार्यक्रम की सम्पूर्ण डेटा ऑपरेटिंग का दायित्व विक्की शर्मा पर था, साथ ही विकसित भारत यात्रा वाहन के इंचार्ज कमल जैन थे!
ऐसे ही जनपदपंचायत इंदौर में ग्रामपंचायत बेगमखेड़ी में सुबह 10 बजे एवं ग्रामपंचायत चौहानखेड़ी में दोपहर 2 बजे विकसित भारत संकल्प का कार्यक्रम हुआ!
ऐसे ही जनपदपंचायत महू के ग्रामपंचायत राजपुरा कुटी व रकांकरिया पर सुबह 10 बजे एवं ग्रामपंचायत यशवंत नगर व शेरपुर ग्रामपंचायत में दोपहर 2 बजे विकसित भारत संकल्प का कार्यक्रम हुआ!
ऐसे ही जनपद पंचायत सांवेर में ग्रामपंचायत माताबरोड़ी व कदवालीखुर्द में सुबह 10 बजे एवं ग्रामपंचायत पालिया व फसरपुर को दोपहर 2 बजे विकसित भारत संकल्प का कार्यक्रम हुआ!
ऐसे ही जनपद पंचायत देपालपुर में ग्रामपंचायत गुडर में सुबह 10 बजे व ग्रामपंचायत धर्मॉट में दोपहर 12 व ग्रामपंचायत चांदनखेड़ी में दोपहर 2 बजे व ग्रामपंचायत रुद्राख्या में शाम 4 बजे विकसित भारत संकल्प का कार्यक्रम किया गया!