कल से होगा "विकसित भारत संकल्प यात्रा" का शंखनाद.

#नगर_ग्राम_विकास

कल से होगा "विकसित भारत संकल्प यात्रा" का शंखनाद.

महू/इंदौर: विकसित भारत संकल्प लिए देश प्रदेश के नगर ग्राम एक हो एक सूत्र में बंध अपने स्थानीय निवासियों के लिए जनकल्याण शासकीय योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है, क्यूंकि जब जनमानस होगा विकसित तो भारत देश होगा समृद्ध ओर विकसित!

विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ 17 दिसम्बर 2023 को होगा,जो प्रत्येक ग्राम नगर तक पहुँचेगा!

इसी विकसित भारत की प्रेरणा से ओतप्रोत जनपद पंचायत महू ब्लॉक महू के ग्रामपंचायत कोदरिया के सरपंच सतीश डावर बताते है की कल "विकसित भारत संकल्प यात्रा" सर्वप्रथम हमारे ग्राम कोदरिया से प्रारम्भ होगी, सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश व जिला कलेक्टर इंदौर के आदेशानुसार रविवार 17 दिसम्बर प्रातः10 बजे शासकीय शाला में आयोजित होगी जँहा जन सुविधाओं को ध्यान में रख महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग,राजस्व विभाग,शिक्षा विभाग, खादय विभाग,उद्योग विभाग, लोक स्वास्थ्य यात्रिकी, पशु चिकित्सक व एन.आर.एल.एम. समूह सदस्य शामिल हो जनता की समस्याओ का निराकरण निवारण व परामर्श करेंगे!हमारे खंड के पंचायत स्तरीय जोनल अधिकारी सुनील नामदेव व हमारे कोदरिया ग्राम सचिव दायशंकर आर्य  कार्यक्रम के सूत्रधर होंगे, साथ ही पर्यवेक्षण अधिकारी बी.ई.ओ. पशुपालन एवं डेरी विभाग के डॉ. सी.एस.डावर होंगे!

इसके पश्चात् ग्रामपंचायत चौरड़िया का रुख विकसित भारत संकल्प यात्रा करेंगी!
@mitshinde 

Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.