इंदौर के शिप्रा में दुकान में रखे आठ गैस सिलिंडर फटे, दुकान की छत ढही, दो घायल.

इंदौर के शिप्रा में दुकान में रखे आठ गैस सिलिंडर फटे, दुकान की छत ढही, दो घायल.

दुकान में गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ हादसा, आसपास की दुकानों में लगी आग। पुलिस कर रही जांच।

इंदौर। शुक्रवार दोपहर इंदौर के शिप्रा में हादसा हो गया। यहां एक दुकान में रखे आठ गैस सिलिंडर फट गए। इससे दुकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई और छत भी ढह गई। आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा और उनमें भी आग लग गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।

बताया जाता है कि यहां एक दुकानदार गैस चूल्हे बेचता है। वह छोटे गैस सिलिंडर भी रखता है। हादसा रिफिलिंग के दौरान हुआ है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसडीएम का कहना है कि दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी। वह रिफिलिंग का अवैध काम कर रहा था।

खजराना में भी फटा था गैस सिलिंडर

इंदौर में दो दिन पहले भी खजराना क्षेत्र में एक घर में गैस सिलिंडर फट गया है। हादसा उस समय हुआ था जब युवती ने चाय बनाने के लिए चूल्हा जलाया था। गैस सिलिंडर फटने के कारण मकान का सामान अस्त-व्यस्त हो गया तथा घर के दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।


Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.