प्रधानमंत्री बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद करेंगे, इंदौर जिले में बुधवार को कँहा होगी विकास यात्रा.
प्रधानमंत्री बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद करेंगे, इंदौर जिले में बुधवार को कँहा होगी विकास यात्रा.
नयी दिल्ली, indore :26 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद करेंगे और फिर उन्हें संबोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
पीएमओ ने कहा कि इस आयोजन में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
इस साल 15 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत के बाद से प्रधानमंत्री ने पूरे देश के इसके लाभार्थियों के साथ नियमित रूप से संवाद किया है।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वह 30 नवंबर, 9 दिसंबर और 16 दिसंबर से लाभार्थियों से संवाद कर चुके हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने हाल ही में वाराणसी यात्रा के दौरान लगातार दो दिनों (17-18 दिसंबर) तक इस कार्यक्रम के लाभार्थियों के साथ संवाद किया था।
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ देश भर में निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है और इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
इंदौर जिले की बात करें तो बुधवार को इंदौर शहर में नियमित दो जगहों मे से सुबह 10 बजे स्थान खत्री समाज धर्मशाला पर जोन क्रमांक 17 के वार्ड क्रमांक 20 में,कांग्रेस पार्षद यशस्वी अमित पटेल के कार्यक्षेत्र में होगी जिसके जोनल नोडल अधिकारी होंगे नरेंद्र कुरील जो अपने सहयोगी नोडल अधिकारी मनोज चौहान के साथ होंगे जिसकी सम्पूर्ण डेटा ऑपरेटिंग की जवाबदारी रवि गरवाल की होगी, साथ ही विकसित भारत यात्रा वाहन के इंचार्ज रामकृपाल जायसवाल होंगे!वंही दूसरे दौर की यात्रा दोपहर 2 बजे स्थान खाटूश्याम मंदिर 80 फिट रोड़ कबिटखेड़ी पर जोन क्रमांक 5 के वार्ड क्रमांक 33 भाजपा पार्षद मनोज मिश्रा के कार्यक्षेत्र में संचालित होगी जिसके जोनल नोडल अधिकारी होंगे सुधीर गुलवे जो अपने सहयोगी नोडल अधिकारी विनोद वर्मा के साथ होंगे कार्यक्रम की सम्पूर्ण डेटा ऑपरेटिंग का दायित्व प्रवेंदर यादव पर होगा, साथ ही विकसित भारत यात्रा वाहन के इंचार्ज रवि चौरे होंगे!
ऐसे ही जनपदपंचायत इंदौर में ग्रामपंचायत जलोदकेउ में सुबह 10 बजे एवं ग्रामपंचायत सेमल्याचाऊ में दोपहर 2 बजे विकसित भारत संकल्प का कार्यक्रम होगा!
ऐसे ही जनपदपंचायत महू के ग्रामपंचायत मेंढ व रामपुरिया को सुबह 10 बजे एवं ग्रामपंचायत जामखुर्द व फफूँद ग्रामपंचायत में दोपहर 2 बजे विकसित भारत संकल्प का कार्यक्रम होगा!
ऐसे ही जनपद पंचायत सांवेर में ग्रामपंचायत जिंदाखेड़ा व खाकरोड में सुबह 10 बजे एवं ग्रामपंचायत बसान्द्रा व रामपिपल्या को दोपहर 2 बजे विकसित भारत संकल्प का कार्यक्रम होगा!
ऐसे ही जनपद पंचायत देपालपुर में ग्रामपंचायत तलावली में सुबह 10 बजे व ग्रामपंचायत बहिरामपुर में दोपहर 12 व ग्रामपंचायत फुलान में दोपहर 2 बजे व ग्रामपंचायत पिरनलवासा में शाम 4 बजे विकसित भारत संकल्प का कार्यक्रम होगा!