राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया ‘भूमिपूजन’.
#धर्म_संस्कृति
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया ‘भूमिपूजन’.
इंदौर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में होने वाले शारीरिक कार्यक्रमों पर आधारित “शारीरिक प्रकट कार्यक्रम” ३१ दिस. को इंदौर के आई.टी.आई मैदान पर आयोजित होने वाला है. इस कार्यक्रम में स्कूल में पढने वाले १५०० से अधिक संघ के बाल स्वयंसेवक भाग लेंगे और समाज के सामने शारीरिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन करेंगे. इसी कार्यक्रम के निमित्त दिनांक १५/१२/२३, शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बद्रीनाथ जिले के संघचालक श्री रामनरेश भदौरिया और इंदौर विभाग के कार्यवाह श्री रुपेश जी पाल और ने परम्परा के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया.