सरकार ने चीनी मिलों को दिया निर्देश, कहा- एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के रस का नहीं करें इस्तेमाल.

सरकार ने चीनी मिलों को दिया निर्देश, कहा- एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के रस का नहीं करें इस्तेमाल.

खाद्य मंत्रालय ने सभी चीनी मिलों और डिस्टिलरी के प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को लिखे एक पत्र में कहा कि बी-हैवी शीरे से तेल विपणन कंपनियों को इथेनॉल की आपूर्ति जारी रहेगी।


सरकार ने गुरुवार को सभी चीनी मिलों और डिस्टिलरी को निर्देश दिया कि वे एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के रस का इस्तेमाल नहीं करें ताकि घरेलू खपत के लिए चीनी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके और कीमतों को नियंत्रण में रखा जा सके।

हालांकि, खाद्य मंत्रालय ने सभी चीनी मिलों और डिस्टिलरी के प्रबंध निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को लिखे एक पत्र में कहा कि बी-हैवी शीरे से तेल विपणन कंपनियों को इथेनॉल की आपूर्ति जारी रहेगी।

सरकार ने चीनी (नियंत्रण) ऑर्डर 1966 के खंड 4 और 5 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सभी चीनी मिलों और डिस्टिलरी को यह निर्देश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से ईएसवाई (इथेनॉल आपूर्ति वर्ष) 2023-24 में इथेनॉल के लिए गन्ने के रस यानी चीनी सिरप का उपयोग न करें।

खाद्य मंत्रालय ने पत्र में कहा, "तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को बी-हैवी शीरे से प्राप्त मौजूदा प्रस्तावों के तहत एथनॉल की आपूर्ति जारी रहेगी।

Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.