क्या है विकसित भारत संकल्प यात्रा, जिसे सफल बनाने में जुटा संपूर्ण मध्यप्रदेश, जानिए?
क्या है विकसित भारत संकल्प यात्रा, जिसे सफल बनाने में जुटा नगर निगम, जानिए?
समस्त वार्डो में निकाली जाएगी यात्रा
इंदौर में यात्रा 16 दिसम्बर 2023 से लेकर 25 जनवरी 2024 तक शहर के समस्त वार्डो में निकाली जाएगी। हर वार्ड में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ व जनकलयाणकारी योजनाओ की जानकारी नागरिको तक पहुंचे, जिन हितग्राहियो को योजना का लाभ मिला है, वह अपने अनुभव को अन्य नागरिको के साथ सांझा करेंगे। महापौर ने कहा कि, शासन निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रत्येक वार्डो में केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ से परिपूर्ण रथ (वैन) के माध्यम से पहुंचेगी, जिसमें लगी एलईडी स्क्रीन व साउण्ड के माध्यम से नागरिको को योजनाओ की जानकारी दी जाएगी व योजना का लाभ किये पात्र हितग्राही योजनाओ की जानकारी भी सांझा करेगे।
जनता तक पहुंचेगी योजनाएं
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री की योजनाओ के बेहतर क्रियान्वयन से देश को विकसित बनाने में सहयोग मिला है। इसी उददेश्य से शहर के वार्ड का नेतृत्व करने वाले पार्षद व जनप्रतिनिधि इसमें सम्मिलित होकर, केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओ की जानकारी जन-जन तक पहुचाने में सहयोग करेगे। साथ ही वार्ड क्षेत्र में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री का संदेश, संकल्प विडियो का प्रदर्शन, फिल्म का प्रदर्शन, मेरी कहानी मेरी जुबानी लाभार्थियो के अनुभवो को साझा करना, सांस्कृतिक कार्यक्रम धरती कहे पुकार के स्वच्छता गीत का प्रदर्शन आदि आवश्यक व्यवस्थाओ के संबंध में संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।