इंदौर से उज्जैैन के बीच चलेगी आठ कोच की हाई स्पीड वंदे मेट्रो, पांच फेरे लगाएगी.

इंदौर से उज्जैैन के बीच चलेगी आठ कोच की हाई स्पीड वंदे मेट्रो, पांच फेरे लगाएगी.

इस ट्रेन के संचालन से इंदौर सेे उज्जैन जाने वाले कर्मचारी, छात्रों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा 2028 में लगने वाले सिंहस्थ मेले के समय भी यह ट्रेन यात्रियों के लिए मददगार साबित होगी।

सिंहस्थ से पहले इंदौर मेें वंदे मेट्रो का संचालन होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन की मंजूरी दी है। हाईस्पीड ट्रेन के लिए पटरियों में कुछ बदलाव भी होगा। यह ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की कम दूरी का वर्जन है, जो 100 किलोमीटर से कम दूरी वाले शहरों में चलेगी। पहली ट्रेन वाराणसी को मिली है और दूसरीी ट्रेन की घोषणा इंदौर के लिए हुई है। अगले साल तक इस ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है।

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि वंदे भाारत ट्रेन की सौगात के बाद इंदौर को वंदे मेेट्रो ट्रेन मिली है।यह दिन भर में पांच से छह फेरे लगाएगी और 30 से 40 मिनट में इंदौर से उज्जैन पहुंच जाएगी।


इस ट्रेन के संचालन से इंदौर सेे उज्जैन जाने वाले कर्मचारी, छात्रों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा 2028 में लगने वाले सिंहस्थ मेले के समय भी यह ट्रेन यात्रियों के लिए मददगार साबित होगी।

इस ट्रेन का किराया कितना होगा, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर से उज्जैन के बीच मेट्रो के संचालन की घोषणा कर चुके है और इसका सर्वे भी होने वाला है। मेट्रो ट्रेन इंदौर उज्जैन रोड के समानांनतर ही चलेगी। पूर्व में शुरू हुई  वंदे भारत ट्रेन का स्टापेज भी उज्जैन में है।

यह होगा वंदे भारत मेट्रो के संचालन से फायदा

-वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ के आयोजन को ध्यान में रखकर इस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

- यह वंदे भारत एक्सप्रेस का कम दूरी का वर्जन है।यह ट्रेन इंदौर उज्जैन रुट पर दिन में 4 से 5 बार चलेंगी।

-इस ट्रेन में यात्रियों को रैपिड शटल जैसा अनुभव मिलेगा।

-इस ट्रेन में मेट्रो की तरह ही आठ कोच होंगे। सामान्य वंदे भारत ट्रेनों में 16 कोच होते हैं।

- इससे जॉब करने वाले लोग और स्टूडेंट्स कम समय में एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा कर पाएंगे।

Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.