हर सीजन में स्वर्ग है MP का ये अकेला हिल स्टेशन पचमढ़ी.
हर सीजन में स्वर्ग है MP का ये अकेला हिल स्टेशन, जानें कितने में मिलेगी होटल, कैसे पहुंचे यहां?
MP Hill Station Pachmarhi: अगर आप विंटर को वास्तव में एंजॉय करना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश के पचमढ़ी आइए. यहां इतने टूरिस्ट स्पॉट हैं कि आप थक जाएंगे, लेकिन साइन सीन खत्म नहीं होंगे. इन दिनों पचमढ़ी टूरिस्ट के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. पचमढ़ी घूमने का कोई सीजन नहीं है. यहां हर साल हर सीजन को एंजॉय किया जा सकता है.
तामिया के जंगल (49 किमी), तवा डैम (114 किमी), प्रियदर्शिनी, जमना प्रताप (बी-फॉल), हांडी खोह, अप्सरा विहार, रजत प्रताप (बिग फॉल), आईरीनी पूल, जलावतरण (डचेस फॉल), सुंदर कुंड, महादेव कैव, छोटा महादेव, चौरागढ़ मंदिर, जटा शंकर, कैथलिक चर्च, क्राइस्ट चर्च, धूपगढ़, पांडव गुफाएं, त्रिधारा, वनश्री विहार, रीछगढ़, संगन, सतपुड़ा नेशनल पार्क, बाइसन लॉज, कैव शेल्टर, अस्तांचल, हार्पर कैव
ये हैं खास होटल
चंपक बंगलो- किराया- 7700 रुपये से लेकर 11800 रुपये. अमलतास होटल- किराया- 3000 रुपये से लेकर 3500 रुपये. जैन रेसीडेंस होटल- किराया- 1800 रुपये से लेकर 2500 रुपये. देवदारू बंगलो- किराया- 5600 रुपये से लेकर 15000 (9479655758) रुपये. ग्लेन व्यू- किराया 9190 रुपये से लेकर 11000 रुपये, (9993376510). इनके अलावा हिलटॉप बंगलो, होटल हाईलैंड, कार्निकर बंगलो, पंचवेली, रोक एंड मेनोर, सतपुड़ा रिट्रीट, क्लब व्यू होटलों में बुकिंग की जा सकती है. इसके अलावा https://www.mptourism.com/ पर भी होटलों से बुकिंग की जानकारी मिल सकती है.
कैसे पहुंचें:
बाय एयर- पचमढ़ी से सबसे पास भोपाल एयरपोर्ट है. इसकी दूरी 210 किमी है.बाय रेल- पचमढ़ी के सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन पिपरिया है. यह मुंबई-हावड़ा मेन लाइन से कनेक्ट है. इलाहाबाद से ये लाइन सीधी कनेक्ट है. इसके अलावा भोपाल स्टेशन से भी ट्रेनें पिपरिया के लिए मिल जाती हैं.बाय रोड- पचमढ़ी के लिए भोपाल, होशंगाबाद, नागपुर, पिपरिया और छिंदवाड़ा से बसें आसानी से मिल जाती हैं. इसके अलावा पिपरिया से टैक्सी भी मिल जाती है.बेस्ट सीजन- पूरे साल भर यहां टूरिस्ट के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं. साल भर यहां घूमा जा सकता है.