आभार यात्रा, विधानसभा 1 बार विधानसभा 1 के वार्ड क्र 14 में पहुंची आभार यात्रा.
आभार यात्रा, विधानसभा 1 बार विधानसभा 1 के वार्ड क्र 14 में पहुंची आभार यात्रा.
आभार यात्रा, विधानसभा – 1 बार विधानसभा 1 के वार्ड क्र 14 में पहुंची आभार यात्रा जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने पहुंचे आकाश कैलाश विजयवर्गीय 4.5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण,अवलोकन।**विकास के कार्यों में किसी प्रकार की कंजूसी नहीं होगी – आकाश विजयवर्गीय इंदौर प्रदेश मे मिली भाजपा को प्रचंड जीत के उपलक्ष्य मे प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री व विधानसभा 1 के विधायक कैलाश विजयवर्गीय के निर्देशानुसार विधानसभा 1 मे उनके सुपुत्र व पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त करने हेतु निकाली जा रही आभार यात्रा का वार्ड क्र.14 मे प्रवेश हुआ,आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने वार्ड पार्षद एवं एम.आई.सी मेंबर अश्विनी शुक्ल व पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया…. आकाश विजयवर्गीय ने वार्ड मे यात्रा की विधिवत् शुरुवात अंबिकापुरी एक्सटेंशन स्थित श्री दक्षिण कालीपीठ त्रिमहाविद्या मंदिर मे माँ काली का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेकर की, साथ ही मंदिर परिसर मे बैठक आयोजित कर जनता द्वारा बताई गई जनसमस्याओं के निराकरण हेतु उपस्थित निगम अधिकारियों को निर्देशित किया….. इस दौरान पूर्व विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने रहवासियों को साथ लेकर वार्ड मे प्रारंभ होने जा रहे व पूर्ण हो चुके लगभग 4 करोड़ ₹ के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया साथ ही अम्बिकापुरी पानी की टंकी के समीप बने पार्षद कार्यालय का भी शुभारंभ किया…क्षेत्र के विकास कार्यो के अंतर्गत मुख्य रूप से 20 लाख से अधिक लागत से हुए अम्बिकापुरी एक्सटेंशन एवं अशोक नगर मे सार्वजनिक बोरिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन लाइन का लोकार्पण,अम्बिकापुरी खाटू श्याम मंदिर वाली गली मे 40 लाख ₹ की लागत से होने जा रहे ड्रेनेज लाईन व नवीन सड़क बनने का भूमिपूजन,अंबिकापुरी मेन मे विधायक निधि से 1.5 करोड़ ₹ की लागत से होने जा रहे उद्यान एवं सभागृह स्थल का अवलोकन, अंबिकापुरी एक्सटेंशन एवं मेन में 43 लाख की लागत से ड्रेनेज लाइन, 11 लाख की लागत से सोमानी नगर में उद्यान की बाउंड्रीवाल एवं पाथ वे निर्माण का भूमिपूजन, 86 लाख की लागत से पंचशील नगर में माल्टियो की रंगाई पुताई, वाटर प्रूफिंग एवं रिपेयर कार्य, यही पर 21 लाख की लागत से संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण, पंचशील नगर में 52 लाख की लागत से ड्रेनेज लाइन एवं सिमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन,45 लाख की लागत से पल्लर नगर में ड्रेनेज लाइन का भूमिपूजन एवं 9.5 लाख की लागत से पानी की टंकी पर पार्षद कार्यालय का लोकार्पण जैसे कार्य शामिल है।यात्रा में वार्ड पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु, अधिकारी गण सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे!