सप्ताह पूर्व लगा इंदौर के अनाथालय में 21 बच्चों के साथ शोषण, शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप.
सप्ताह पूर्व लगा इंदौर के अनाथालय में 21 बच्चों के साथ शोषण, शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप.
इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अनाथालय में बच्चों के शोषण का मामला सामने आया है. अनाथालय के 21 बच्चों ने कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार और यातना का आरोप लगाया है. अनाथालय में सीडब्ल्यूसी टीम के इंस्पेक्शन में बच्चों ने यह आरोप लगाया है. बच्चों के आरोप के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है.
दरअसल, बीते हफ्ते बाल कल्याण समिति यानी सीडब्ल्यूसी की टीम ने इंदौर के अनाथालय का निरीक्षण किया था. इस निरीक्षण में बच्चों ने अपने ऊपर किए जा रहे अत्याचार के बारे में खुलकर बात की. बच्चों ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उनको कर्मचारियों द्वारा उल्टा लटका दिया जाता है, गर्म लोहे से दागा जाता है. उनके कपड़े उतरवाकर फोटो खींचते हैं. बच्चों ने बताया कि उन लोगों को उल्टा लटका कर लाल मिर्च का धुंआ कर दिया जाता है. सांसें अफनाती है.
सप्ताह पूर्व लगा इंदौर के अनाथालय में 21 बच्चों के साथ शोषण, शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप किन्तु आज तक सिर्फ जाँच जारी.