मांगलिया स्थित आइल डिपो पर ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन, गाड़ियों में की तोड़फोड़।

मांगलिया स्थित आइल डिपो पर ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और ड्राइवरों ने किया प्रदर्शन, गाड़ियों में की तोड़फोड़।

इंदौर। हिट एंड रन में ड्राइवरों के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कानून का सभी दूर विरोध हो रहा है। इंदौर में भी रविवार को ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और ड्राइवरों ने मांगलिया स्थित आइल डिपो पर प्रदर्शन किया। इस दौरान गाड़ियां फोड़ने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई हुई।

शिप्रा थाना पुलिस ने हाथापाई के मामले में कुछ लोगों पर केस भी दर्ज किया है। ट्रक संचालक और ड्राइवर केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन की धारा में संशोधन करने का विरोध कर रहे थे। सरकार ने धारा 304ए को गैर जमानती कर दो साल की जगह दस साल की सजा कर दी है। ड्राइवरों ने कहा कि एक्ट में संशोधन होने से चालकों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्हें नौकरी छोड़ना पड़ेगी।

ड्राइवर छोड़ रहे काम.

नए साल से लागू होने वाले प्रविधान को लेकर ट्रांसपोर्ट उद्योग से जुड़े लोग परेशान हैं। ट्रांसपोर्टरों की परेशानी यह है कि इस कानून के कारण ड्राइवर काम छोड़ रहे हैं। पहले से ही ड्राइवरों की कमी से जुझ रहे उद्योग पर नए कानून के बाद ड्राइवर का संकट आने वाला है।

Popular posts from this blog

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम