बिकने जा रही है अनिल अंबानी की एक और कंपनी, इस बार सरकार है खरीदार.

बिकने जा रही है अनिल अंबानी की एक और कंपनी, इस बार सरकार है खरीदार.

Anil Ambani news: कभी देश के टॉप अमीरों में शामिल अनिल अंबानी की एक और कंपनी बिकने जा रही है। कंपनी अरुणाचल में अपनी एक सहयोगी कंपनी को बेचने जा रही है। इसके लिए उसने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के साथ एक डील की है।

नई दिल्ली: कर्ज में डूबे दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी की एक और कंपनी बिकने जा रही है। उनकी कंपनी रिलायंस पावर ने अरुणाचल प्रदेश में 1,200 मेगावाट क्षमता की कलाई-दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को बेचने के लिए समझौता किया है। यह सौदा 128.39 करोड़ रुपये का है। रिलायंस पावर ने रविवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस डील का मकसद हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट बेचकर फंड जुटाना है। कलाई पावर लिमिटेड, रिलायंस पावर की सहयोगी कंपनी है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड एक मिनी रत्न कंपनी है जिसका मालिकाना हक एनटीपीसी के पास है। इसकी स्थापना 1988 में हुई थी। यह टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स और कई दूसरे हाइड्रो प्रोजेक्ट्स को ऑपरेट करती है।

जानकारी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश सरकार, कलाई पावर प्राइवेट लिमिटेड और टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने इस बारे में 30 दिसंबर, 2023 को समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत अरुणाचल प्रदेश के लोहित नदी बेसिन पर स्थित प्रस्तावित 1,200 मेगावाट क्षमता की कलाई-दो जलविद्युत परियोजना के विकास अधिकार और संबंधित भौतिक संपत्ति, अध्ययन, मंजूरी, डिजाइन और बौद्धिक संपदा टीएचडीसी को हस्तांतरित किए जाएंगे। यह डील कुल 128.39 करोड़ रुपये की है जो कुछ शर्तों पर निर्भर है।

अर्श से फर्श पर

रिलायंस पावर कभी शेयर बाजार की चहेती कंपनियों में से एक थी। जनवरी 2008 में इसके आईपीओ को रेकॉर्ड बोली मिली थी। उस समय रिलायंस पावर के शेयरों का भाव 261 रुपये के करीब था। फोर्ब्स इडिया की 2007 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार अनिल अंबानी की नेटवर्थ 45 बिलियन अरब डॉलर थी और उस समय वह देश के तीसरे सबसे बड़े रईस थे। लेकिन आज उनकी नेटवर्थ जीरो है और रिलायंस पावर का शेयर 24.13 रुपये पर आ चुका है। इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम लेवल 9.05 रुपये है।

Popular posts from this blog

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम