आयात निर्यात कांक्लेव का आयोजन.

आयात निर्यात कांक्लेव का आयोजन

इंदौर एयरपोर्ट पर बनेगा मध्य प्रदेश के उत्पादों और सेवाओं का शोकेस डिस्प्ले.

डिलीवरी तक भारत सरकार हर कदम पर मदद कर रही है l सिर्फ आपको आगे आना है और थोड़ी सी हिम्मत दिखाना है lउसके बाद सरकारी तंत्र आपकी हर प्रकार की सहायता के लिए खड़ा है l

EEPC से रजत श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल पूरे विश्व के हर देश का डाटा आपको मुहैया करा रही है l किस देश को किस चीज की आवश्यकता है हम आपको बताते हैं l आप हमारे पास आईए , हम सरकार से आपको एमडीए यानी मार्केट डेवलपमेंट अस्सिटेंट सहायता दिलवाते हैं l जिसमें विदेश में आप अपने उत्पादों का निशुल्क प्रदर्शन भी करते हैं साथ में आर्थिक सहायता अभी पाते हैं इसके साथ ही आने-जाने का हवाई जहाज का टिकट भी आपको फ्री मिलता है और यह सब हमारे एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के द्वारा आपको मुहिया कराया जाता है l आप हमारे साथ जुड़िए हम आपकी मदद के लिए हैंl आपका कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए हैं आपके निर्यात को आगे बढ़ाने के लिए हैं l तमिलनाडु के कोयंबटूर में मार्च के महीने में होने वाले अंतरराष्ट्रीय एक्सपो की टीम भी EEPC के रावत जी के नेत्रतव में इंदौर आई थी l उन्होंने भी बताया कि 80 से अधिक देशों से उद्योगपति व्यापारी और सर्विस प्रदाता वहां पर आ रहे हैं और अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे l भारत के भी विभिन्न राज्यों से उद्योगपति वहां आ रहे हैं l तीन दिन चलने वाले एक्सपो में 10000 से ज्यादा लोग प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे l जिसमें कई देशों के विदेश मंत्रालय के साथ ही एंबेसी के लोग और हाई कमीशन भी उपस्थित रहेंगे, राजदूत की उपस्थित रहेंगे l

ईसीजीसी वाले सोनी जी ने पंजाब और तमिलनाडु में अपने अधिकांश समय व्यतीत किया l उन्होंने कहा कि शुरू में वहां जो लोग 20 लाख रुपए का कारोबार करते थे निर्यात में आने के बाद उन्होंने 200 करोड़ के कारोबार को भी पार किया है। l ऐसी उद्यमशीलता मध्य प्रदेश में भी मैं देख रहा हूं और एसे कई यंग उद्योगपति है जो की आने वाले समय में निर्यात के सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे l

राकेश अग्रवाल ने कहा कि विश्व के हर देश में भारत की एंबेसी है और आप सीधे एंबेसी को पत्र लिखिए l ईमेल के माध्यम से आपको वहां के उनकी जानकारी निशुल्क उपलब्ध की जाएगी l यह एवरग्रीन फॉर्मूला में आपको देने आया हूं यदि आप इस पर अमल करते हैं तो आप उस देश की आवश्यकता के हिसाब से इंदौर से निर्यात कर सकते हैं और आपका पैसा भी सुरक्षित रहेगा क्योंकि एंबेसी से जो डाटा भेजा जाता है वह अच्छे लोगों का होता है डिफॉल्टरों का नहीं l

प्रशांत तिवारी ने कहा कि हम निर्यातकों के स्टार्टअप का एक समूह बनाना चाहते हैं ताकि यंग एंटरप्रेन्योर सीधे निर्यातक बन सके l
रतलाम में GFID के लिए कार्य कर रहे हैं वरुण पोरवाल ने रतलाम के निर्यातकों की समस्याएं कॉन्क्लेव में रखी l

संस्था की ओर से राजेंद्र जी मारू, आनंद रैकवार ,मनोज शंखवार ,मोईन दहलवी , अनुराग जैन ,विक्रम वदनेरे , राजेश अग्रवाल , देवास से प्रतीक गुप्ता नीमच मंदसौर बुरहानपुर तक से लोग कॉन्क्लेव में शामिल हुए l

Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.