Mohan Yadav: MP के हर गांव में CCTV लगवाएगी मोहन सरकार, पानी को दोबारा इस्तेमाल करने को लेकर भी बनेगी योजना.
- Get link
- X
- Other Apps
Mohan Yadav: MP के हर गांव में CCTV लगवाएगी मोहन सरकार, पानी को दोबारा इस्तेमाल करने को लेकर भी बनेगी योजना.

इसके साथ ही सीएम यादव ने शहरों में भी सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।
मंत्रालय में होगी बैठक
सीएम मोहन (Mohan Yadav) ने औद्योगिक नीति पर भी बड़ी बैठक लेी। निवेश प्रोत्साहन विभाग की बैठक में विभाग से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे।
साइबर अटैक को लेकर सख्त हुई सरकार
इसके अलावा एमपी सरकार साइबर अटैक को लेकर सख्त हो गई है। आज यानी मंगलवार को गृह विभाग ने इससे जुड़ी बड़ी बैठक बुलाई। बैठक में साइबर अटैक से बचने को लेकर मंथन हुआ। इसके मुताबिक सभी विभागों में
चीफ इनफॉरमेशन सिक्योरिटी ऑफिसर की नियुक्ति होगी। इसके साथ ही सरकारी वेबसाइट का साइबर सिक्योरिटी ऑडिट भी किया जाएगा।
इंदौर से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने खरगोन में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली थी। इसमें सीएम ने प्रदेश में संभाग और जिलों की सीमाओं का जरूरत के अनुसार पुर्ननिर्धारण करने के लिए कमेटी बनाके लिए निर्देश दिए थे। उन्होंने थानों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा, इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी विचार किया जाए।
सीएम ने की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा
मंगलवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक भी ली। इस दौरान सीएम मोहन ने विभाग से जुड़े काम-काजों के बारे अहम निर्देश दिए। सीएम ने अफसरों को पानी के दोबारा उपयोग करने को लेकर भी योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने ऐलान किया है कि, गांव में अपने स्रोतों से अन्य लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने वाले लोगों सरकार सम्मानित करेगी।
- Get link
- X
- Other Apps