इंदौर से आस्था ट्रेन द्वारा 1450 रामभक्त नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन हेतु रवाना हुए.


इंदौर से आस्था ट्रेन द्वारा 1450 रामभक्त नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या दर्शन हेतु रवाना हुए.


इंदौर। अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर हाल ही में भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। भगवान रामलला के दर्शन को सम्पूर्ण देश से लाखों भक्त नियमित अयोध्या पहुंच रहें हैं। इसी कड़ी में इंदौर से रेलवे द्वारा प्रारंभ की गई विशेष आस्था ट्रेन द्वारा मालवा प्रांत के लगभग 1450 कार्यकर्ता रामलला के दर्शन को रवाना हुए। ट्रेन के प्रस्थान से पूर्व इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर संक्षिप्त मंचीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

मंचस्थ स्वामी जी ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिव्य समय के बारे में बताया साथ ही शुभयात्रा की कामना की
आईआरसीटीसी के स्वतंत्र निदेशक विनय कुमार शर्मा जी ने अल्पकाल में देशभर के रामभक्तो के लिए प्रारंभ की गई "आस्था स्पेशल ट्रेन" के बारे में बताया, 
साथ ही ट्रेन मैनेजर रोनक भल्ला ने ट्रेन में रामभक्तो के लिए की गई विशेष व्यवस्था के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह विनीत नवाथे जी ने कहा कि 1990 की कारसेवा के समय कारसेवक पहचान छुपाकर गए थे, लेकिन आज समय बदला है, आज रेलवे -पुलिस सभी विभाग रामजी की सेवा में लगा है, इससे अधिक अच्छे दिनों की कल्पना की नहीं जा सकती है।
विहिप खरगोन विभाग के संगठन मंत्री अतिशय जोशी जी ने आभार प्रकट किया।
ट्रेन को यात्रियों के लिए विशिष्ट रूप से सज्जित किया गया।

Popular posts from this blog

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम