इंदौर की रिंग रोड की आधारशिला पीएम से रखवाने की तैयारी जोरों पर,मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का भी हो सकता है शुरुआती कार्यक्रम

इंदौर की रिंग रोड की आधारशिला पीएम से रखवाने की तैयारी जोरों पर,मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का भी हो सकता है कार्यक्रम.



इंदौर की रिंग रोड की आधारशिला पीएम से रखवाने की तैयारी जोरों पर.
फरवरी-मार्च में कभी भी हो सकता है कार्यक्रम
इन्दौर। शहर के चारों तरफ बनने वाली रिंग रोड के भूमिपूजन की तैयारी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्रोजेक्ट की आधारशिला रखवाने की तैयारी आंतरिक स्तर पर की जा रही है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री से समय लेकर फरवरी-मार्च में कभी भी इंदौर की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखवाई जाएगी।

कोशिश यह भी है कि कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी खुद इंदौर आएं। सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इसी जुगत में भिड़ा है। इंदौर की 139 किलोमीटर लंबी रिंग रोड निर्माण की कवायद तेजी से हो रही है। इसके निर्माण पर लगभग 4200 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है। पूर्वी और पश्चिमी रिंग रोड बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया भी तेजी से शुरू हो गई है। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी आफ इंडिया ने राज्य सरकार और इंदौर जिला प्रशासन से मार्च तक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है, ताकि जल्द से जल्द दोनों तरफ की रोड का काम शुरू हो सके।"

मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का भी हो सकता है शुरुआती कार्यक्रम.

मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क का भी हो सकता है कार्यक्रम
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह भी संभावना है कि प्रधानमंत्री के हाथों पीथमपुर में बनने वाले मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क के काम की शुरुआत भी कराई जाए। हालांकि, इसे लेकर अंतिम फैसला पीएमओ ही लेगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 1111 करोड़ रुपए है।
 

Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.