इंफोसिस का मुनाफा चौथी तिमाही में 30 फीसदी बढ़ कर 7,969 करोड़ रुपये.
कंपनी ने बताया कि इंफोसिस का 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2023-24 में शुद्ध लाभ 8.9 फीसदी बढ़ कर 26,233 करोड़ रुपये हो गया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में 24,095 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 में परिचालन आय 4.7 फीसदी बढ़ कर 1,53,670 करोड़ रुपये हो गई है, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 1,46,767 करोड़ रुपये रही थी। इंफोसिस ने बताया कि कंपनी को स्थिर विनिमय दर के आधार पर चालू वित्त वर्ष 2024-25 में राजस्व में 1-3 फीसदी वृद्धि की उम्मीद हैइंफोसिस के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रति शेयर 20 रुपये का अंतिम लाभांश देने के साथ आठ रुपये प्रति शेयर के विशेष लाभांश देने की सिफारिश की है। इस तरह शेयरधारकों को कंपनी 28 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देगी। इसके अलावा कंपनी ने 45 करोड़ यूरो में जर्मनी की कंपनी इन-टेक में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की भी घोषणा की है। यह सौदा पूरी तरह से नकद में होगा।