शासकीय कार्य में बाधा डाल मारपीट करने वाले सभी आरोपी अग्रिमजमानत पर हुए बहाल.
शासकीय कार्य में बाधा डाल मारपीट करने वाले सभी आरोपी अग्रिमजमानत पर हुए बहाल.
प्रकरण : ठाकुरों ने दुसरे गाँव से आकर किया था हमला!
शासकीय कार्यों में बाधा डालने के साथ कई संगीन धाराओं में हुआ था प्रकरण दर्ज, किंतु राजनैतिक राजसाही के चलते प्रकरण को लचीला कर देदी गई ज़मानत!
महू /इंदौर : ज्ञात हो दिनांक 06/09/24 को दोपहर 12:30 अचानक अवलाय ग्राम सचिव पर हमला होता है, हमले से बेखबर सचिव ग्रामपंचायत में अपने रोजमर्रा के कार्यों को अंजाम देने में व्यस्त थे, तभी समीप गाँव नांदेड़ निवासी सुमित ठाकुर, पिंटू ठाकुर व हरिओम ठाकुर अपने मयबल से सचिव जगदीश चौधरी पर ग़ालियों, लात, घुसों के टूट पड़ते है, अचानक हुए हमले से जगदीश चौधरी वही निढाल हो जमीन पर गिर पड़ते है! कोई बिच बचाओ में आया तो यह तीनों उनपर भी गाली निकाल कर बड़े शान से वंहा से भाग जातें है! मूर्छा खुलने पर सचिव घरवालों से संपर्क कर थाने पहुँचते है, पर उचित कार्यवाही न कर मात्र सुचना लेली जाती है, क्यूंकि उपरोक्त ठाकुर गण एक दलबदलू नामचिन्ह राजनैतिक शख्सियत से ताल्लुकात रखते है, जो दलबदल कर तत्कालीन राजसत्ता में काबिज राजनैतिकपार्टी के सदस्य भी है! दबे स्वर महू विधायक उषा ठाकुर का नाम भी इस प्रकरण से सहयोगी के रूप में जोड़ा जा रहा!
उपरोक्त प्रकरण की जानकारी जैसे ही ग्रामपंचायत सचिव व सहायक सचिव संघ को लगती है, ब्लाक अध्यक्ष कमल चौधरी अपने पुरे सचिव व सहसचिव परिवार सदस्यों के साथ मिलकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी जनपद महू व जिलापंचायत इंदौर को ज्ञापन दें सूचित कर उचित कार्यवाही की मांग करतें है, साथ ही महू पुलिस आलाधिकारीयों से चर्चा कर शासकीय कार्यों में बाधा डालने के साथ कई अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज थाना बड़गोन्दा करवाते है! इस पर थाना बड़गोन्दा द्वारा गिरफ्तारी लेकर उन्हें अग्रिमजमानत देदी जाती है!
पर यह मामला यंहा शांत हुआ न समझो आगे संघ उचित कार्यवाही, गिरफ्तारी न होने पर सामूहिक अनिश्चित अवकाश पर जाने का मन बना कर बैठा है!