एडिशनल सीपी, यातायात प्रबंधन ने सुश्री माया कौर गिल को "यातायात प्रबंधन मित्र ऑफ द वीक" ( 09 जनवरी से 15 जनवरी 2023) के लिए चयन किया.



#शासन_प्रशासन

 ***● एडिशनल सीपी, यातायात प्रबंधन ने सुश्री माया कौर गिल को "यातायात प्रबंधन मित्र ऑफ द वीक" ( 09 जनवरी से 15 जनवरी 2023) के लिए चयन किया।*

**● सुश्री माया कौर गिल सत्यसाईं चौराहा एवं न्याय नगर चौराहा पर "यातायात प्रबंधन मित्र" बनकर दे रही सेवाएं।*

**● 53 वर्षीय सुश्री गिल चाय की दुकान चलाती है, फिर शाम होते ही यातायात प्रबंधन में लग जाती है*

*● यातायात प्रबंधन मित्र योजना से जुड़कर 500 से अधिक जिम्मेदार नागरिक दे रहे अपनी सेवाएं।*

इंदौर :यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर की "यातायात प्रबंधन मित्र" योजना से जुड़कर सुश्री माया कौर गिल न्याय नगर चौराहा पर अपार उर्जा एवं समर्पण भाव से यातायात प्रबंधन मे सहयोग कर शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित, सुखद बनाने मे अपनी सराहनीय सहभागिता प्रदान की जा रही है। सुश्री माया कौर गिल की डकाच्या में चाय की छोटी सी दुकान है। सुबह से शाम तक अपनी दुकान पर रहती है, शाम को घर लौटने के बाद न्याय नगर पुलिया चौराहा और बापट चौराहा पर शाम 7 से 9 बजे तक यातायात प्रबंधन में लग जाती है। यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिये अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन श्री महेश चंद जैन ने सुश्री माया कौर गिल को "यातायात प्रबंधन मित्र ऑफ द वीक" ( 9 जनवरी से 15 जनवरी 2023) के लिए चयन किया।आज दिनांक 19 जनवरी 2023 को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर श्री महेश चंद जैन के द्वारा "यातायात प्रबंधन मित्र" सुश्री माया कौर गिल का सम्मान न्यू कंट्रोल, रूम पलासिया पर किया गया। सुश्री गिल ने सम्मान पाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, शहरवासियों से "यातायात प्रबंधन मित्र योजना" से जुड़ने और यातायात के नियमो का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने का सन्देश दिया । इस सम्मान कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार पाटीदार, सहायक पुलिस आयुक्त अजित सिंह चौहान (यातायात प्रबंधन जोन-1), सहायक पुलिस आयुक्त बसंत कुमार कौल (यातायात प्रबंधन जोन-2 ), सहायक पुलिस आयुक्त सुनील शर्मा (यातायात प्रबंधन जोन-3), सहायक पुलिस आयुक्त अरविंद तिवारी (यातायात प्रबंधन जोन-4) सहित सभी स्टाफ मौजूद रहा। "यातायात प्रबंधन मित्र योजना" से लगभग 500 जिम्मेदार नागरिक जुड़कर शहर के विभिन्न चौराहों पर यातायात प्रबंधन में अपनी अमूल्य सहभागिता प्रदान कर रहे है। कोई भी इच्छुक नागरिक "Citizen COP" एप्लीकेशन के "यातायात प्रबंधन मित्र" फीचर में दिए गए फॉर्म को भरकर यातायात प्रबंधन मित्र योजना से जुड़ने के लिए आवेदन कर सकते है।

#विस्तार_समाचार
dainikvistarsamachar.com


Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.