Posts

Showing posts with the label शासन प्रशासन

जनसुनवाई मे जरूरतमंदो छात्राओ की मदद को तैयार प्रशासन.

Image
#शासन_प्रशासन ***जनसुनवाई मे जरूरतमंदो छात्राओ की मदद को तैयार प्रशासन. इंदौर:इंदौर कलेक्टर जनसुनवाई दिव्यांगों के लिए एक सहारा बनती जा रही है जहां कलेक्टर द्वारा दिव्यांगों को जनसुनवाई काफी मदद की जा रही है जिसमें छात्रों को विशेष रूप से कलेक्टर द्वारा मदद दी जा रही है! इंदौर कलेक्टर कार्यालय में दिव्यांगों को काफी मदद मिल रही है इसमें कलेक्टर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से भी मदद की जा रही है इसी तारतम्य एक दिव्यांग छात्रा जो कि निम्न वर्ग की थी और उसके घर में सिर्फ बूढ़ी मां थी उसकी मदद कलेक्टर द्वारा की गई छात्रा की वह पीएससी की एग्जाम क्लियर करें जिसके लिए उसे कोचिंग की जरूरत थी जिसके पैसे उधार नहीं सकती थी तो कलेक्टर इलैयाराजा ने दिव्यांग छात्रा को जहां आने जाने के लिए स्कूटी के लिए निर्देशित किया वही एमपी पीएससी या पीएससी की फ्री कोचिंग के लिए निर्देश दिए! वही एक छात्रा को आने जाने की दिक्कत के कारण स्कूटी के लिए निर्देशित किया नहीं छात्रा को रेड क्रॉस सोसाइटी से कुछ राशि आर्थिक मदद के रूप में भी दी गई! #विस्तार_समाचार dainikvistarsamac...

गणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारी मे जुटे अलाधिकार.

Image
#शासन_प्रशासन ***गणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारी मे जुटे अलाधिकार. इंदौर:गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह इंदौर के नेहरू स्टेडियम में होगा। समारोह में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ध्वजारोहण करेंगे। स्टेडियम में मंगलवार को फ़ाइनल रिहर्सल किया गया। विभिन्न प्लाटून ने परेड प्रस्तुत की। वहीं डमी प्रभारी ने सलामी ली। जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह की व्यापक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर जिले में मुख्य समारोह सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में पूर्ण गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को समारोह का फाइनल रिहर्सल किया गया। इस दौरान डमी प्रभारी जनसंपर्क महिपाल सिंह ने परेड की सलामी ली। इस दौरान कलेक्टर इलैया राजा टी, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र मौजूद थे। विभिन्न प्लाटूनों द्वारा परेड प्रस्तुत की गई। #विस्तार_समाचार dainikvistarsamachar.com

महिला बाल विकास संस्थान की ओर से मोबाइल वितरण.

Image
#दैनिक_विस्तार_समाचार #शासन_प्रशासन  ***महिला बाल विकास संस्थान की ओर से मोबाइल वितरण. इंदौर :केंद्र सरकार की पोषण ऐप को देशभर की हर एक आंगनबाड़ी से जोड़ा जाएगा। इसमें सभी आंगनबाड़ियों की जानकारी ऐप पर हर समय उपलब्ध होगी। महिला बाल विकास विभाग ने इस पर काम भी शुरु कर दिया है। प्रदेश के कुछ जिलों में स्मार्ट फोन वितरित हो भी चुके हैं। जिले में अभी होना बाकी है। जिले में 1735 आंगनबाड़ी केंद्र है। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन सरकार की योजना के अनुसार दिए जाएंगे। इसी तारतम्य में इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय के द्वारा इंदौर क्षेत्र 1 में 60 से अधिक मोबाइल कार्यकर्ताओं को वितरित किए गए जिससे केंद्र सरकार के पोषण ऐप को कार्यकर्ता इसमें लोड करेंगे और पोषण आहार से लेकर आंगनवाड़ी की प्रत्येक गतिविधि को हर दिन इसमे अपडेट करेंगी। हर एक केंद्र पर एक स्मार्ट फोन होगा। इससे आंगनबाड़ियां भी हाइटेक होंगी और ऐप पर हर दिन की जानकारी होगी! * महिला बाल विकास संस्थान अधिकारी #विस्तार_समाचार dainikvistarsamachar.कॉम

एडिशनल सीपी, यातायात प्रबंधन ने सुश्री माया कौर गिल को "यातायात प्रबंधन मित्र ऑफ द वीक" ( 09 जनवरी से 15 जनवरी 2023) के लिए चयन किया.

Image
#शासन_प्रशासन  ***● एडिशनल सीपी, यातायात प्रबंधन ने सुश्री माया कौर गिल को "यातायात प्रबंधन मित्र ऑफ द वीक" ( 09 जनवरी से 15 जनवरी 2023) के लिए चयन किया।* **● सुश्री माया कौर गिल सत्यसाईं चौराहा एवं न्याय नगर चौराहा पर "यातायात प्रबंधन मित्र" बनकर दे रही सेवाएं।* **● 53 वर्षीय सुश्री गिल चाय की दुकान चलाती है, फिर शाम होते ही यातायात प्रबंधन में लग जाती है* *● यातायात प्रबंधन मित्र योजना से जुड़कर 500 से अधिक जिम्मेदार नागरिक दे रहे अपनी सेवाएं।* इंदौर :यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर की "यातायात प्रबंधन मित्र" योजना से जुड़कर सुश्री माया कौर गिल न्याय नगर चौराहा पर अपार उर्जा एवं समर्पण भाव से यातायात प्रबंधन मे सहयोग कर शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित, सुखद बनाने मे अपनी सराहनीय सहभागिता प्रदान की जा रही है। सुश्री माया कौर गिल की डकाच्या में चाय की छोटी सी दुकान है। सुबह से शाम तक अपनी दुकान पर रहती है, शाम को घर लौटने के बाद न्याय नगर पुलिया चौराहा और बापट चौराहा पर शाम 7 से 9 बजे तक यातायात प्रबंधन में लग जाती है। यातायात प्रबंधन के क्ष...

संसदीय स्थायी कमिटी का तीन दिन का दौरा आज से हुआ शुरू, कमेटी के अध्यक्ष सहित 10 सांसद और 7 राज्यसभा सांसद भी है मौजूद, इंदौर के अलावा उज्जैन और ओंकारेश्वर में करेगी कमिटी दौरा.

Image
#शासन_प्रशासन ***संसदीय स्थायी कमिटी का तीन दिन का दौरा आज से हुआ शुरू, कमेटी के अध्यक्ष सहित 10 सांसद और 7 राज्यसभा सांसद भी है मौजूद, इंदौर के अलावा  उज्जैन और ओंकारेश्वर में करेगी कमिटी दौरा. इंदौर :आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति का तीन दिवसीय दौरा आज से शुरू हुआ। राजीव रंजन लल्लन सिंह की अध्यक्षता वाली इस समिति ने पहले दिन इंदौर में चल रहे मेट्रो, स्मार्ट सिटी, अमृत योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। इस संसदीय स्थायी समिति में लोकसभा के 10 सांसद, 7 राज्यसभा सांसद, एक - एक ज्वाइंट सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी, अंडर सेक्रेटरी और अन्य सदस्य शामिल हैं। आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की स्थायी समिति के सदस्य व इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि समिति विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करती है.. चूंकि ये संसदीय स्थायी समिति है लिहाजा बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया जा सकता.. समिति को अपनी रिपोर्ट संसद में ही प्रस्तुत करना होती है। यह संसदीय स्थायी समिति 19 जनवरी को उज्जैन और 20 जनवरी को ओंकारेश्वर का दौरा भी करेगी। इन दोनों जगह ...

शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जल्द ही दुर्लभ प्रजातियों के जीव देखने को मिलेंगे.

Image
#शासन_प्रशासन ***शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जल्द ही दुर्लभ प्रजातियों के जीव देखने को मिलेंगे. इंदौर :इंदौर के शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जल्द ही दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी, बंदर और एनाकोंडा सहित कई प्रजातियों के सांप देखने को मिलेंगे। इंदौर जू से 5 शेर, 5 टाइगर, 8 घड़ियाल और एक जोड़ी लोमड़ी को जामनगर के ग्रीन जूलॉजिकल गार्डन भेजा गया.. यहां की 25 सदस्यीय टीम विशेष एनिमल एंबुलेंस से लेकर इंदौर जू से वन्य प्राणी लेकर रवाना हुई। देश में विभिन्न प्रजातियों के वन्य जीवों के मशहूर इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में आने वाले दिनों में 60 प्रजातियों के 150 पक्षी, बंदर और एनाकोंडा जैसे विशाल रेप्टाइल देखने को मिलेंगे। दरअसल सेंट्रल जू अथॉरिटी के तय मापदंडों के अनुसार इंदौर जू का जामनगर के ग्रीन जूलॉजिकल गार्डन के साथ एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम हो रहा है। इसके तहत इंदौर जू से 5 शेर, 5 टाइगर, 8 घड़ियाल और एक जोड़ी लोमड़ी को जामनगर ग्रीन जूलॉजिकल गार्डन भेजा गया। विशेषज्ञों की निगरानी में इंदौर जू से ये वन्य...