शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जल्द ही दुर्लभ प्रजातियों के जीव देखने को मिलेंगे.

#शासन_प्रशासन

***शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जल्द ही दुर्लभ प्रजातियों के जीव देखने को मिलेंगे.

इंदौर :इंदौर के शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जल्द ही दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी, बंदर और एनाकोंडा सहित कई प्रजातियों के सांप देखने को मिलेंगे। इंदौर जू से 5 शेर, 5 टाइगर, 8 घड़ियाल और एक जोड़ी लोमड़ी को जामनगर के ग्रीन जूलॉजिकल गार्डन भेजा गया.. यहां की 25 सदस्यीय टीम विशेष एनिमल एंबुलेंस से लेकर इंदौर जू से वन्य प्राणी लेकर रवाना हुई।

देश में विभिन्न प्रजातियों के वन्य जीवों के मशहूर इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में आने वाले दिनों में 60 प्रजातियों के 150 पक्षी, बंदर और एनाकोंडा जैसे विशाल रेप्टाइल देखने को मिलेंगे। दरअसल सेंट्रल जू अथॉरिटी के तय मापदंडों के अनुसार इंदौर जू का जामनगर के ग्रीन जूलॉजिकल गार्डन के साथ एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम हो रहा है। इसके तहत इंदौर जू से 5 शेर, 5 टाइगर, 8 घड़ियाल और एक जोड़ी लोमड़ी को जामनगर ग्रीन जूलॉजिकल गार्डन भेजा गया। विशेषज्ञों की निगरानी में इंदौर जू से ये वन्य प्राणी रवाना किए गए। इनके बदले नए दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी, बंदर और एनाकोंडा सहित कई प्रजातियों के रेप्टाइल, मैमल्स, बर्ड्स इंदौर जू आएंगे। दरअसल इंदौर जू में बाघ और शेरों की संख्या ज्यादा हो गई है.. ऐसे में इनकी ब्रीडिंग की संभावना और अधिक बढ़ गई थी। इसे देखते हुए सेंट्रल जू अथॉरिटी ने शेर और बाघों का अन्य चिड़ियाघरों के साथ एक्सचेंज करने के निर्देश दिए थे और इसके तहत जामनगर ग्रीन जूलॉजिकल गार्डन के साथ एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम किया जा रहा है।

इस एक्सचेंज के तहत इंदौर जू में विदेशी प्रजातियों के कई पक्षियों आएंगे। इसके अलावा 4 प्रजाति के बंदर और यलो व ग्रीन एनाकोंडा सहित कई प्रजातियों के सांप इंदौर जू आएंगे। चिड़ियाघर में इन वन्य जीवों को रखने के लिए व्यवस्था शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक या अगले महीने की शुरुआत में इंदौर जू में नए वन्य प्राणी आ जाएंगे।  
डॉ. उत्तम यादव
प्रभारी, कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय इंदौर

#विस्तार_समाचार
dainikvistarsamachar.com

Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.