गणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारी मे जुटे अलाधिकार.

#शासन_प्रशासन

***गणतंत्र दिवस की पूर्व तैयारी मे जुटे अलाधिकार.

इंदौर:गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह इंदौर के नेहरू स्टेडियम में होगा। समारोह में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ध्वजारोहण करेंगे। स्टेडियम में मंगलवार को फ़ाइनल रिहर्सल किया गया। विभिन्न प्लाटून ने परेड प्रस्तुत की। वहीं डमी प्रभारी ने सलामी ली।

जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह की व्यापक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर जिले में मुख्य समारोह सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में पूर्ण गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को समारोह का फाइनल रिहर्सल किया गया। इस दौरान डमी प्रभारी जनसंपर्क महिपाल सिंह ने परेड की सलामी ली। इस दौरान कलेक्टर इलैया राजा टी, पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र मौजूद थे। विभिन्न प्लाटूनों द्वारा परेड प्रस्तुत की गई।

#विस्तार_समाचार
dainikvistarsamachar.com

Popular posts from this blog

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.