संसदीय स्थायी कमिटी का तीन दिन का दौरा आज से हुआ शुरू, कमेटी के अध्यक्ष सहित 10 सांसद और 7 राज्यसभा सांसद भी है मौजूद, इंदौर के अलावा उज्जैन और ओंकारेश्वर में करेगी कमिटी दौरा.



#शासन_प्रशासन

***संसदीय स्थायी कमिटी का तीन दिन का दौरा आज से हुआ शुरू, कमेटी के अध्यक्ष सहित 10 सांसद और 7 राज्यसभा सांसद भी है मौजूद, इंदौर के अलावा  उज्जैन और ओंकारेश्वर में करेगी कमिटी दौरा.

इंदौर :आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति का तीन दिवसीय दौरा आज से शुरू हुआ। राजीव रंजन लल्लन सिंह की अध्यक्षता वाली इस समिति ने पहले दिन इंदौर में चल रहे मेट्रो, स्मार्ट सिटी, अमृत योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की।

इस संसदीय स्थायी समिति में लोकसभा के 10 सांसद, 7 राज्यसभा सांसद, एक - एक ज्वाइंट सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी, अंडर सेक्रेटरी और अन्य सदस्य शामिल हैं। आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय की स्थायी समिति के सदस्य व इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि समिति विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करती है.. चूंकि ये संसदीय स्थायी समिति है लिहाजा बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया जा सकता.. समिति को अपनी रिपोर्ट संसद में ही प्रस्तुत करना होती है। यह संसदीय स्थायी समिति 19 जनवरी को उज्जैन और 20 जनवरी को ओंकारेश्वर का दौरा भी करेगी। इन दोनों जगह समिति सदस्य स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

शंकर लालवानी 
सदस्य, संसदीय स्थायी समिति

#विस्तार समाचार
dainikvistarsamachar.com

Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.