महिला बाल विकास संस्थान की ओर से मोबाइल वितरण.


#दैनिक_विस्तार_समाचार

#शासन_प्रशासन 

***महिला बाल विकास संस्थान की ओर से मोबाइल वितरण.
इंदौर :केंद्र सरकार की पोषण ऐप को देशभर की हर एक आंगनबाड़ी से जोड़ा जाएगा। इसमें सभी आंगनबाड़ियों की जानकारी ऐप पर हर समय उपलब्ध होगी। महिला बाल विकास विभाग ने इस पर काम भी शुरु कर दिया है। प्रदेश के कुछ जिलों में स्मार्ट फोन वितरित हो भी चुके हैं। जिले में अभी होना बाकी है।

जिले में 1735 आंगनबाड़ी केंद्र है। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन सरकार की योजना के अनुसार दिए जाएंगे। इसी तारतम्य में इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय के द्वारा इंदौर क्षेत्र 1 में 60 से अधिक मोबाइल कार्यकर्ताओं को वितरित किए गए जिससे केंद्र सरकार के पोषण ऐप को कार्यकर्ता इसमें लोड करेंगे और पोषण आहार से लेकर आंगनवाड़ी की प्रत्येक गतिविधि को हर दिन इसमे अपडेट करेंगी। हर एक केंद्र पर एक स्मार्ट फोन होगा। इससे आंगनबाड़ियां भी हाइटेक होंगी और ऐप पर हर दिन की जानकारी होगी!

* महिला बाल विकास संस्थान अधिकारी

#विस्तार_समाचार
dainikvistarsamachar.कॉम

Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.