27 सितंबर को अवकाश का ऐलान, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर! जानें वजह

27 सितंबर को अवकाश का ऐलान, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर! जानें वजह

Holiday: प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने 27 सितंबर यानी आने वाले शुक्रवार को अवकाश का ऐलान कर दिया है। अचानक घोषणा से लोगों में खलबली मच गई..

आने वाले 27 सितंबर को प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में काम नहीं होगा। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने इस दिन काम बंद कर अवकाश की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से लोगों में खलबली मच गई है। ऐसे में सरकारी दफ्तरों से संबंधित कुछ जरूरी काम है तो 27 तारीख से पहले निपटा लें। कर्मचारियों ने इसकी वजह मोदी गारंटी पूरा नहीं होना बताया है।

Holiday: मोदी की गारंटी लागू नहीं

Holiday: चुनाव के दौरान घोषित मोदी की गारंटी लागू नहीं होने से नाराज प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेशभर के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी इसके विरोध में 27 सितंबर को कलम बंद-काम बंद-तालाबंद हड़ताल करेंगे।

CG Strike: बैठक में बनी रणनीति

CG Strike: छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर इसकी रणनीति तैयार की। जानकारी के अनुसार जिले के अधिकारी कर्मचारी प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी के रूप में किए गए वादे पूरे नहीं करने पर 27 सितंबर को अवकाश लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।



Popular posts from this blog

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम