Posts

Showing posts with the label विस्तार समाचार

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

इंदौर : सनातनी हिन्दू विधायक पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए एक नहीं कई उद्घाटन! सीटी स्केन, पैथोलॉजी, नए वार्डों के साथ सत्य लक्ष्मी सामाजिक विकास संस्था एवं स्वास्थ्य कल्याण समिति द्वारा "गर्भ संस्कार अभियान" के सफ़ल तृतीय वर्ष पूर्ण होने पर व्याख्यान विमर्श हो गर्भ संस्कार अभियान ब्रोशर्स का विमोचन विधायक गोलू शुक्ला द्वारा किया गया! डॉ.गिरीश गुप्ता एम.सीएच (ऑर्थो) द्वारा आरंभ की गई सीटी स्केन मशीन के विषय में बताते हुए कहते है की यह मशीन अपडेट वर्जन की हो 32 स्लाइस सीटी स्केन कहलाती है, इसमें सीटी, एन्जॉयोग्राफी, लिमेंजियोग्राफी भी होकर थ्रीडी सीटी स्केन हो बॉडी की हो जाती है मेटेस्टक्लोजी सीटी स्केन जिई की मशीन है, जो लेटेस्ट मशीन कहलाती है! डॉ.नीती गुप्ता डिनबी (obstetrics&Gynaecology) बाँझपन, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ हो कर एक नए आधुनिक टेक्निक को संस्था सत्य लक्ष्मी के "गर्भ संस्कार अभियान" के तहत जोड़ कर गर्भस्त माताओं को प्रशिक्षित कर आनेवाले शिशु को गर्भ में ही सोलह संस्कारों की शिक्षा प्रदान की जाती है, डॉ. नीती गुप्ता आगे बताती ...

श्री हनुमान चालीसा

श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि। बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।।  बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार। बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।    जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।   रामदूत अतुलित बल धामा। अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।   महाबीर बिक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमति के संगी।।   कंचन बरन बिराज सुबेसा। कानन कुंडल कुंचित केसा।।   हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै। कांधे मूंज जनेऊ साजै।   संकर सुवन केसरीनंदन। तेज प्रताप महा जग बन्दन।।   विद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर।।   प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया।।   सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा। बिकट रूप धरि लंक जरावा।।   भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्र के काज संवारे।। लाय सजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।   रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।   सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।   सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा। नारद सारद सहित अहीसा।।   जम कुबेर द...

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

इंदौर : हाल ही में उत्पन्न आर के हॉस्पिटल के विवाद की विवेचना से कुछ तथ्य सामने आए जो दूध का दूध, पानी का पानी करने में सक्षम सिद्ध होंगे! सर्वप्रथम आर के हॉस्पिटल के प्रत्येक सदस्यों को मरीज की मृत्यु पर गहरी संवेदना है, यह ऐसा प्रोफेशन है, जिसमें सेवा के साथ पुण्य कमाया जाता है! जब पेशेंट स्वस्थ हो कर अपने घर जाता है तो ढेरों आशीर्वाद के साथ मन प्रसन्न कर खुशी खुशी यंहा हॉस्पिटल से विदा होता है, आप मानेगें हमें पेशेंट, उनके परिवार से ज़्यादा खुशी होती है, हमें आगे प्रोत्साहन के साथ स्वयं पर गहरा विश्वास होता जाता है, आगे कार्य करने की चेष्टा जाग्रत हो बहुत सी प्रेरणा मिलती है! किंतु इसके विपरीत जब हम पर निष्क्रियता के आरोप लगाए जातें, हमारे समर्पण पर अविश्वास जताया जाता है तो मन खिन्न हो अंदर से टूट जाता है! डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है, पर आप के हिसाब से कुछ गलत होने पर वह एकदम शैतान क्यों नज़र आता है! आगे डॉक्टर अंकित मेश्राम बताते है की में एमडी मेडिसिन हूँ, छाया जायसवाल जोंकी 24 वर्ष आयु की हो मेरे अंडर में ही आर के हॉस्पिटल में भर्ती हुई, जो टीबी जैसी घातक रोग...

पीएनजी ज्वैलर्स और माधुरी दीक्षित की तस्वीर वाला विज्ञापन आभूषणों से संबंधित विभिन्न ऑफरों को बढ़ावा देता है.

पीएनजी ज्वैलर्स और माधुरी दीक्षित की तस्वीर वाला विज्ञापन आभूषणों से संबंधित विभिन्न ऑफरों को बढ़ावा देता है, जिसमें "50% छूट" का ऑफर भी शामिल है, जो खोज परिणामों के आधार पर, संभवतः हीरे के आभूषणों या विशिष्ट सोने के आभूषणों के निर्माण शुल्क पर छूट को संदर्भित करता है।    स्पष्टीकरण: पीएनजी ज्वैलर्स:  यह विज्ञापन पीएन के लिए है गाडगिल ज्वैलर्स (पीएनजी ज्वैलर्स), एक प्रसिद्ध आभूषण ब्रांड।    ऑफ़र:  विज्ञापन में प्रमोशनल ऑफ़र पर प्रकाश डाला गया है, जिसमें प्रमुखता से प्रदर्शित "50%" (50%) छूट शामिल है। यह छूट आमतौर पर हीरे के आभूषणों के निर्माण शुल्क पर या विशिष्ट सोने के आभूषणों पर दी जाती है, जैसा कि पीएनजी ज्वैलर्स द्वारा अन्य प्रचारों में देखा गया है।    उत्पाद:  पीएनजी ज्वैलर्स उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है, जिसमें सोने और हीरे के आभूषण, सिक्के और चांदी की वस्तुएं शामिल हैं, जिनकी कीमतें वस्तु के प्रकार, वजन और शिल्प कौशल के आधार पर काफी भिन्न होती हैं। उदाहरण के लिए, सोने के सिक्कों की कीमत उनके वजन और शुद्...

रतलाम जिले में नगर सीमा से सटे गांवों में धड़ल्ले से कट रहीं अवैध कॉलोनियां, 154 में से मात्र 80 ही वैध.

Image
रतलाम : रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में नगरपालिका सीमा से सटी ग्राम पंचायतों में फिर से अवैध कॉलोनियां कटने लगी हैं। पहले नगरपालिका निवेश क्षेत्र (5 किमी दायरे में) में अवैध कॉलोनी कटRatlam News: रतलाम जिले में नगर सीमा से सटे गांवों में धड़ल्ले से कट रहीं अवैध कॉलोनियां, 154 में से मात्र 80 ही वैध By  Rupali Varma   Aug 20, 2025, 09:31 IST   Ratlam News:  रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में नगरपालिका सीमा से सटी ग्राम पंचायतों में फिर से अवैध कॉलोनियां कटने लगी हैं। पहले नगरपालिका निवेश क्षेत्र (5 किमी दायरे में) में अवैध कॉलोनी कटती थी तो नपा अधिकारियों को नोटिस देने के अधिकार थे। अब नपा सीमा से बाहर अफसर हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं। वहां पंचायत, जनपद, तहसीलदार और एसडीएम जिम्मेदार हैं। यदि कोई अवैध कॉलोनी कटे तो इन्हें रोकना है लेकिन ये ध्यान नहीं दे रहे। यही कारण है कि अवैध कॉलोनियों के रूप में खेतों में रोड के लिए मुरम डालकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। ग्राम भीमाखेड़ी में ऐसी ही अवैध कॉलोनी को लेकर डॉ. समी मिर्जा ने शिकायत की तो कलेक्टर राजेश बाथम जांच के निर्देश दिए। तब ज...

स्वर्गवास हो चुके दादा-परदादा के नाम से है जमीन, तो सरपंच से बनवाएं वंशावली

स्वर्गवास हो चुके दादा-परदादा के नाम से है जमीन, तो सरपंच से बनवाएं वंशावली अरवल जिले में चल रहे राजस्व महा-अभियान के तहत भूमि मालिकों को जमाबंदी पंजी उपलब्ध कराई जा रही है। यदि पंजी में कोई त्रुटि है तो सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेज शिविर में जमा किए जा सकते हैं। दादा-परदादा के नाम पर दर्ज भूमि के लिए वंशावली जमा करके नामांतरण कराया अरवल।  जिले में राजस्व महा-अभियान चल रहा है, जिसमें अभी रैयतों को जमाबंदी पंजी (Bihar Jamin Jamabandi) उपलब्ध कराई जा रही है। पंजी में नाम, खाता, खेसरा, रकबा, एराजी लिखा हुआ है। उसी के बगल में खाली स्थान भी है, अगर किसी रैयत का खाता, खेसरा, नाम, एराजी में गलत अंकित है तो खाली स्थान में सही जानकारी भरकर आगामी शिविर में जमा करना है। सुधार के लिए लगान रसीद, शुद्धि पत्र, केवाला प्रति और नापी प्रतिवेदन साक्ष्य के रूप में जमा करना होगा। ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरह के रसीद कटाने वाले रैयत प्रपत्र भरकर साक्ष्य के साथ शिविर में जमा कर सकते हैं। जमाबंदी पंजी बांट रहे राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार ने बताया कि जिनकी जमीन अभी भी स्वर्गवास हो चुके दादा -परदादा के नाम स...

इंदौर से उज्जैन मेट्रो चलाने की कवायद शुरू, बनेंगे यह 11 स्टेशन, 10 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च.

इंदौर से उज्जैन के  बीच चलेगी मेट्रो, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की टीम ने डीपीआर का प्रस्तुतीकरण किया। उज्जैन से इंदौर के बीच बनने वाली मेट्रो लाइन में 45 किलोमीटर की दूरी  मैं 11 स्टेशन बनाए जाएंगे। 4.5 किलोमीटर का ट्रैक उज्जैन शहर में अंडरग्राउंड रहेगा। मेट्रो के लिए 10000 करोड रुपए का खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। मेट्रो इंदौर लवकुश चौराहे से शुरू होकर उज्जैन रेलवे स्टेशन तक जाएगी। यहां रहेंगे 11 स्टेशन  डीपीआर में भौंरासला, बारोली, धरमपुरी, तराना, सांवेर, पंथ पिपलई, निनोरा, त्रिवेणी घाट, नानाखेड़ा, उज्जैन आईएसबीटी(ISBT), उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मेट्रो स्टेशन(metro station) बनेंगे। उज्जैन में मेट्रो को कहां से अंडरग्राउंड (underground) किया जाना है, इस पर निर्णय होना है।

एमपी के उज्जैन शहर को ‘एयरपोर्ट’ की सौगात.

उज्जैन :  एमपी  के उज्जैन में एयर पोर्ट की सुविधा मिलेगी। सांसद अनिल फिरोजिया के प्रयास से एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया निर्णायक चरण में पहुंच गई है। दावा किया जा रहा है कि सिंहस्थ पूर्व यह सुविधा प्रारंभ हो जाएगी। सांसद अनिल फिरोजिया ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से भेंट की। इस दौरान जानकारी दी गई कि केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने उज्जैन एयरपोर्ट को स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रक्रिया में अब सिर्फ मप्र सरकार के साथ अनुबंध किया जाना शेष है। फिरोजिया ने बताया, केंद्रीय मंत्री नायडू ने यह भी आश्वासन दिया कि सिंहस्थ महापर्व से पूर्व उज्जैन एयरपोर्ट संचालन प्रारम्भ कर दिया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुगम व सहज आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया ने उज्जैन सिंहस्थ 2028 को प्रयागराज महाकुंभ 2025 से भी भव्य स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया है। इस क्रम में फिरोजिया ने उज्जैन एयरपोर्ट एक अति महत्वपूर्ण सौगात बताया। कई बार रखी थी मांग सांसद फिरोजिया के अनुसार, उन्होंने सम...

MP में यहां FDR तकनीक से नई 4-लेन सड़क का होगा निर्माण, सोने की तरह कीमती हों जाएंगी इन गाँवो की जमीन.

मध्य प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा सड़क व्यवस्था सुधारने पर कार्य किया जा रहा है। अब राज्य में फूल डैपथ रिक्लेमेशन यानी कि एफडीआई तकनीक से शहर की पहली सड़क 11 मिल से बंगरसिया तक बनाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी के द्वारा इसके लिए 50 करोड रुपए का बजट मंजूर कर लिया गया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश पर सड़क बनाने के लिए 1100 पेड़ों की बलि नहीं दी जाएगी। सामने जानकारी के अनुसार फुल डेप्ट रिक्लेमेशन तकनीक से बनाई जाने वाली सड़क काफी ज्यादा टिकाऊ और किफायती होती है। 50 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क  आपको बता दे कि प्रोजेक्ट को पूरा करने में 50 करोड़ का खर्च आएगा और इसके पूरा होने के बाद शहर की 11 मिल से बंगरसिया तक का सफर आसान हो जाएगा।सबसे बड़ी बात है कि इन इलाकों की जमीन के रेट में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो जाएगी। सड़क बनने से जमीन की रेट सोने की तरह कीमती हो जाएगी। फोरलेन की जद में करीब 100 पेड़ और आ रहे हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की रोक के बाद इन्हें बचाया जाएगा। भोपाल के पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने बताया कि पेड़ों को बचाते हुए सड़क बनाएंगे। बारिश के बाद स...

मप्र के इन 30 रुटों पर चलेंगी ई-बसें, बनाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया ऐलान.

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड के द्वारा जल्द ही सीएनजी लो फ्लोर बसों को बेड़े से बाहर किया जाएगा और उम्मीद है कि जल्द ही इलेक्ट्रिक बेसन का संचालन शुरू हो जाएगा। सामने यह जानकारी के अनुसार भोपाल शहर के आसपास मौजूद मुख्य पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए टूरिस्ट सर्किट प्लान तैयार किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होने से प्रदूषण नहीं होगा इसके साथ ही साथ किराया भी कम होगा। शहर के मुख्य बस स्टैंड आईएसबीटी से टूरिस्ट इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें केरवा, कलियासोत डैम, कोलार डैम, सलकनपुर, रातापानी, भोजपुर, भीमबेटका, उदयगिरि की गुफा, हताईखेड़ा डैम जैसे प्रमुख स्थलों को कवर करेंगी।  एक तरफ इन बसों के संचालन से यातायात सुविधाजनक होगा वहीं दूसरी तरफ बसों के चलने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जल्दी इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड का दावा है कि इससे शहर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। नगरीय निकाय प्रशासन विभाग के जरिए यह प्रस्ताव कैबिनेट अप्रूवल के लिए भेज दिया गया है। देश के पहले कैपिटल टाइगर रिजर्व को आम जनता से जोड़ने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ...

एमपी में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, 5 शहरों की चारों दिशाओं में बनेंगे हेलीपैड, मौजूदा पट्टियों का होगा विस्तार.

एमपी में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, 5 शहरों की चारों दिशाओं में बनेंगे हेलीपैड, मौजूदा पट्टियों का होगा विस्तार. राज्य सरकार मध्यप्रदेश के 5 प्रमुख शहरों में प्रत्येक दिशा में 3 से 4 नए हेलीपैड विकसित करेगी। साथ ही, जिन 28 जिलों में अब तक हवाई पट्टियाँ उपलब्ध नहीं हैं, वहां नई एयरस्ट्रिप बनाकर विमानन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। दूसरी तरफ, जिन जिलों में पहले से एयरस्ट्रिप मौजूद है, वहां की हवाई पट्टियों का विस्तार कर उन्हें औद्योगिक और घरेलू उड़ानों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इसके लिए विमानन विभाग ने कलेक्टरों को पत्र भेजकर एक माह के भीतर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आगे की कार्यवाही पर निर्णय लिया जा सके। 28 जिलों में हवाई पट्‌टी बनाने की कवायद विमानन विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के 28 ऐसे जिले, जहाँ अभी तक हवाई पट्टी मौजूद नहीं है, वहाँ उपयुक्त भूमि चिन्हित की जाए। इसके लिए प्राथमिकता शासकीय जमीन को दी जाएगी और संबंधित प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। विभाग ने निर्देश दिया है कि प्रस्तावित हवाई पट्टी का क्षेत्रफल न्यूनतम 2,000 वर्गमीटर होना चाहिए और ...

जबलपुर में PHE का कार्यपालन यंत्री रिश्वत लेते पकड़ाया, कार्यालीन बाबू भी चपेट में आया.

जबलपुर में PHE का कार्यपालन यंत्री रिश्वत लेते पकड़ाया: हैंडपंप मेंटेनेंस का बिल पास करने मांगे 24 हजार,बाबू पर भी एक्शन जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में पीएचई (PHE) विभाग का कार्यपालन यंत्री (EE) बुधवार, 20 अगस्त को 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाया है। ईई हैंडपंप मेंटेनेंस का बिल पास करने घूस मांग रहा था मध्यप्रदेश के जबलपुर में पीएचई (PHE) विभाग का कार्यपालन यंत्री (EE) बुधवार, 20 अगस्त को 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाया है। ईई हैंडपंप मेंटेनेंस का बिल पास करने घूस मांग रहा था। इस कार्रवाई जबलपुर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने अंजाम दिया है। 2.47 लाख का बिल पास करने मांगी घूस दमोह के रहने वाले कॉन्ट्रेक्टर रोहित बरौलिया ने सिहोरा ब्लॉक में हैंडपंप मेंटेनेंस का काम लिया था। जिसे पूरा करने के बाद उन्होंने दमोह नाका स्थित पीएचई मुख्य कार्यालय में 2 लाख 47 हजार रुपए का बिल लगाया था। बिल पास करने के लिए कार्यपालन यंत्री (EE) द्वारा 10% रिश्वत की मांगी जा रही थी। जिसकी शिकायत रोहित ने जबलपुर EOW के एसपी अनिल विश्वकर्मा से लिखित में की। ईई के साथ बाबू पर भी कार्रवाई शिकायकर्ता...

यूक्रेन में शांति चाहते हो तो... पुतिन ने युद्ध विराम के लिए सामने रखी तीन डिमांड.

यूक्रेन में शांति चाहते हो तो... पुतिन ने युद्ध विराम के लिए सामने रखी तीन डिमांड, जेलेंस्की के उड़े होश रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में युद्धविराम के लिए तीन प्रमुख शर्तों को सार्वजनिक किया है। इसमें यूक्रेन की नाटो से किनारा करने, डोनबास को सौंपने. मॉस्को:  यूक्रेन में शांति की संभावनाओं के बीच रूस ने अपनी तीन प्रमुख मांगों को सार्वजनिक किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से मांग की है कि वह पूर्वी डोनबास क्षेत्र को छोड़ दे, नाटो में शामिल होने की महत्वाकांक्षाओं को त्याग दे, तटस्थ रहे और पश्चिमी सैनिकों को देश से बाहर रखे। पुतिन की यह डिमांड तब आई है, जब कुछ दिन पहले ही उन्होंने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ चार साल से ज्यादा समय बाद पहली रूस-अमेरिका शिखर वार्ता के लिए मुलाकात की थी। तीन घंटे से ज्यादा समय तक चली इस वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने इस पर भी चर्चा की थी कि यूक्रेन पर समझौता कैसे हो सकता है। मुलाकात के बाद ट्रंप के साथ प्रेस को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि यह बैठक यूक्रेन में शांति का म...

‘बाइपास चौड़ीकरण’ का सर्वे पूरा, हटेंगे 472 निर्माण, कटेंगे 8000 पेड़, पेड़ो के कारण फ़िर होगा प्रकृति को नुकसान.

‘बाइपास चौड़ीकरण’ का सर्वे पूरा, हटेंगे 472 निर्माण, कटेंगे 8000 पेड़ भोपाल: प्रशासन को निर्माण हटाने के लिए पत्र भी लिख दिया है। संभवत: इस माह आखिर तक नोटिस देना शुरू कर दिया जाएगा। एमपी  के भोपाल शहर में अयोध्या बाइपास दस लेन तक चौड़ीकरण में रत्नागिरी से बाइपास शुरुआत तक करीब पांच किमी में 472 निर्माण हटेंगे। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए अपना सर्वे पूरा कर लिया है। प्रशासन को इन्हें हटाने के लिए पत्र भी लिख दिया है। संभवत: इस माह आखिर तक नोटिस देना शुरू कर दिया जाएगा। रत्नागिरी तिराहे से ही चौड़ीकरण का काम शुरू करेंगे। बायपास के पूरे चौड़ीकरण के लिए 8000 पेड़ों की कटाई प्रस्तावित है। मामला एनजीटी तक भी पहुंचा। पेड़ कटाई के लिए विशेष दिशा निर्देश व नियम तय किए गए। ऐसे में अभी कटाई की अनुमति नहीं मिली है। रोड का काम शुरू करने के तहत निर्माण हटाने की कार्रवाई प्रशासन करेगा, लेकिन रत्नागिरी से बायपास शुरुआती तक पांच किमी में बिजली की लाइन के खंभों की शिफ्टिंग, पानी की लाइन के साथ सीवेज लाइन की शिफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी। ये सितंबर में करने की कवायद है। प्रोजेक्ट इंचार्ज द...

डिप्टी कलेक्टर की नियुक्ति का विरोध, मंत्री के बंगले पर पहुंचे अफसर.

महिला और बाल विकास विभाग में डिप्टी कलेक्टर की नियुक्ति का विरोध, मंत्री के बंगले पर पहुंचे अफसर महिला मंत्री को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि यह प्रमुख विभाग महिलाओं और बच्चों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाता है, जिनके लिए विशेषज्ञता की जरूरत होती है और एक डिप्टी कलेक्टर इन विषयों का विशेषज्ञ नहीं होता. मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में बुरहानपुर जिला की डिप्टी कलेक्टर लता शरणागत की अतिरिक्त निदेशक (Additional Director) के रूप में नियुक्ति पर सरकारी अधिकारियों के एक वर्ग ने विरोध जताया है. महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के एक ग्रुप ने  भोपाल  में विभाग की मंत्री निर्मला भूरिया से मुलाकात की और शरणागत की अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्ति का विरोध किया.  उन्होंने शीर्ष पद पर उनकी 'जूनियर' हैसियत का हवाला दिया और शरणागत की नियुक्ति रद्द करने का अनुरोध किया. मंत्री भूरिया ने बाद में बताया कि अधिकारियों की मांग जायज है और वह इस संबंध में जरूरी कदम उठाएंगी. उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग में अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्ति विभाग के ही वरिष्...

लड्डू की चाह बनी शिकायत की वज़ह, मंत्री जी ने की व्यवस्था.

15 अगस्त पर मांगे थे 2 लड्डू, मिला सिर्फ एक... बंदे ने CM हेल्पलाइन में कर दी शिकायत; पंचायत सचिव जी बोले- उसको 1 Kg का डिब्बा खरीदकर दे देंगे CM हेल्पलाइन 181 में सिर्फ इस बात से नाराज होकर शिकायत कर दी कि उसे ग्राम पंचायत भवन में ध्वजारोहण होने के बाद खाने के लिए लड्डू नहीं मिले थे. यह पूरा घटनाक्रम 15 अगस्त को घटित हुआ.  मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक अजीब-ओ-गरीब मामला निकलकर सामने आया है. यहां एक ग्रामीण ने सीएम हेल्पलाइन 181 में सिर्फ इस बात से नाराज होकर शिकायत कर दी कि उसे ग्राम पंचायत भवन में ध्वजारोहण होने के बाद खाने के लिए लड्डू नहीं मिले थे. यह पूरा घटनाक्रम 15 अगस्त को घटित हुआ.  भिंड  जिले के मछंड इलाके के नौधा गांव में 15 अगस्त के दिन पंचायत भवन पर ध्वजारोहण किया गया. इस मौके पर गांव के सरपंच समेत अन्य जनप्रतिनिधि और सचिव समेत ग्राम पंचायत का चपरासी भी मौजूद था.

भोपाल में मछली परिवार की आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर, मोहन सरकार का 'लव जिहाद' और ड्रग तस्करी पर प्रहार

भोपाल में मछली परिवार की आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर, मोहन सरकार का 'लव जिहाद' और ड्रग तस्करी पर प्रहार MP News: भोपाल में कुछ दिन पहले मछली परिवार के अवैध रूप से बने फार्म हाउस को ध्वस्त किया गया था और अब इसी परिवार की एक प्रमुख संपत्ति को कड़ी सुरक्षा के बीच ध्वस्त किया जाएगा. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मछली परिवार की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है. जिनके सदस्यों पर 'लव जिहाद' और ड्रग सिंडिकेट चलाने के आरोप लगे हैं. मोहन सरकार के निर्देश पर आज कोकता हथाईखेड़ा में जिला प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है. मछली परिवार की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है, जिनके सदस्यों पर लव जिहाद और ड्रग सिंडिकेट के गंभीर आरोप हैं.  इससे  कुछ दिन पहले मछली परिवार के अवैध रूप से बने फार्म हाउस को ध्वस्त किया गया था और अब मछली परिवार की एक प्रमुख संपत्ति को कड़ी सुरक्षा के बीच जमींदोज किया जा रहा है.  ड्रग्स केस में शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन को क्राइम ब्रांच ने गैमन मॉल के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया था. तलाशी में उनके पास...

एमपी में बढ़ेंगी विधानसभा सीटें, परिसीमन से बदलेगा प्रदेश का चुनावी नक्शा, सामने आया पहली सीट का नाम.

इंदौर : मध्यप्रदेश में 2028 विधानसभा चुनाव से पहले परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। चर्चाओं के अनुसार, धार जिले से अलग औद्योगिक शहर पीथमपुर को नई विधानसभा सीट के रूप में मान्यता मिल सकती है। लगातार बढ़ रही जनसंख्या और मतदाता संख्या को देखते हुए यह निर्णय लगभग तय माना जा रहा है। वर्तमान में धार जिले में सात और इंदौर जिले में नौ विधानसभा सीटें हैं, जबकि दोनों जिलों में आबादी व मतदाताओं का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। कांग्रेस-भाजपा के लिए चुनावी गणित बदलने के आसार पीथमपुर को अलग विधानसभा सीट का दर्जा मिलने की स्थिति में दोनों प्रमुख दलों को अपनी रणनीति नए सिरे से तैयार करनी होगी। कांग्रेस के सामने संगठन को मजबूत करने की चुनौती रहेगी, जबकि भाजपा को औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों और ग्रामीण मतदाताओं के बीच संतुलन साधना होगा। अनुमान है कि इस नई सीट पर ढाई से तीन लाख मतदाता होंगे, जिनमें मजदूर, कर्मचारी और ग्रामीण समुदाय का वोट चुनावी नतीजों को प्रभावित करेगा। पीथमपुर सीट में शामिल होंगे ये इलाके पीथमपुर फिलहाल धार विधानसभा क्षेत्र में शामिल है, लेकिन यहां औद्योगिक ...

दशहरे तक बनकर तैयार होगा मालवा मिल ब्रिज, इंदौर में सर्विस रोड और पेचवर्क का काम भी जल्दी होगा पूरा.

इंदौर : इंदौर के मालवा मिल इलाके में बन रहा ब्रिज दशहरे तक पूरा होने की संभावना है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आश्वस्त किया कि ब्रिज तय समय पर तैयार होकर त्योहार तक जनता के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा। बुधवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला ने खजराना गणेश मंदिर तक प्रस्तावित मास्टर प्लान सड़क और मालवा मिल ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कार्य की प्रगति पर आवश्यक निर्देश दिए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि स्थानीय पार्षदों और रहवासियों की पहल से लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाना शुरू किया है, जो संतोषजनक है। उन्होंने अधिकारियों को शेष अतिक्रमण पर तुरंत नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क निर्माण का काम तेजी से पूरा हो सके। ब्रिज निर्माण की प्रगति पर जताया संतोष महापौर एवं विधायक ने मालवा मिल पर जारी ब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए उसकी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। हाल ही में घटी घटना को ध्यान में रखते हुए महापौर ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और भरोसा द...

सिंहस्थ से पहले इंदौर रेलवे स्टेशन का काम पूरा होना मुश्किल, 450 करोड़ का प्रोजेक्ट अटका.

इंदौर : इंदौर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प (Renovation Project) बड़े स्तर पर शुरू किया गया था, लेकिन इसकी प्रगति बेहद धीमी है। प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए तीन साल का समय तय किया गया था, मगर मौजूदा हालात देखकर साफ लग रहा है कि तय अवधि में इसे पूरा करना मुश्किल होगा। स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने का काम तक अधूरा है, जबकि कागजों में यह प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ता दिखाया जा रहा है। सिंहस्थ 2028 के लिए चुनौती साल 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु इंदौर होकर उज्जैन जाते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन का पूरा होना जरूरी है ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर स्टेशन समय पर तैयार नहीं हुआ तो भीड़ को संभालना और सुविधाएं मुहैया कराना रेलवे प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। एक साल बाद भी शुरुआत अधूरी इस प्रोजेक्ट का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया था। इसके लिए अहमदाबाद की एक कंपनी को ठेका भी दिया जा चुका है। बावजूद इसके, अब तक निर्माण कार्य की ठोस शुरुआत नहीं हो सकी है। केवल बैठकों...