जबलपुर में PHE का कार्यपालन यंत्री रिश्वत लेते पकड़ाया, कार्यालीन बाबू भी चपेट में आया.
जबलपुर में PHE का कार्यपालन यंत्री रिश्वत लेते पकड़ाया: हैंडपंप मेंटेनेंस का बिल पास करने मांगे 24 हजार,बाबू पर भी एक्शन
जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर में पीएचई (PHE) विभाग का कार्यपालन यंत्री (EE) बुधवार, 20 अगस्त को 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाया है। ईई हैंडपंप मेंटेनेंस का बिल पास करने घूस मांग रहा था
मध्यप्रदेश के जबलपुर में पीएचई (PHE) विभाग का कार्यपालन यंत्री (EE) बुधवार, 20 अगस्त को 24 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ाया है। ईई हैंडपंप मेंटेनेंस का बिल पास करने घूस मांग रहा था। इस कार्रवाई जबलपुर आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने अंजाम दिया है।
2.47 लाख का बिल पास करने मांगी घूस
दमोह के रहने वाले कॉन्ट्रेक्टर रोहित बरौलिया ने सिहोरा ब्लॉक में हैंडपंप मेंटेनेंस का काम लिया था। जिसे पूरा करने के बाद उन्होंने दमोह नाका स्थित पीएचई मुख्य कार्यालय में 2 लाख 47 हजार रुपए का बिल लगाया था।
बिल पास करने के लिए कार्यपालन यंत्री (EE) द्वारा 10% रिश्वत की मांगी जा रही थी। जिसकी शिकायत रोहित ने जबलपुर EOW के एसपी अनिल विश्वकर्मा से लिखित में की।
ईई के साथ बाबू पर भी कार्रवाई
शिकायकर्ता रोहित ने बताया कि उसने सिहोरा ब्लॉक के कई हिस्सों में हैंडपंप की देखभाल का काम किया था।
उसके बिल को पास कराने के लिए कार्यपालन यंत्री शरद कुमार सिंह और क्लर्क विकास पटेल 24 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। वह कई दिनों से चक्कर काट रहा था।