‘बाइपास चौड़ीकरण’ का सर्वे पूरा, हटेंगे 472 निर्माण, कटेंगे 8000 पेड़, पेड़ो के कारण फ़िर होगा प्रकृति को नुकसान.

‘बाइपास चौड़ीकरण’ का सर्वे पूरा, हटेंगे 472 निर्माण, कटेंगे 8000 पेड़

भोपाल: प्रशासन को निर्माण हटाने के लिए पत्र भी लिख दिया है। संभवत: इस माह आखिर तक नोटिस देना शुरू कर दिया जाएगा।

एमपी के भोपाल शहर में अयोध्या बाइपास दस लेन तक चौड़ीकरण में रत्नागिरी से बाइपास शुरुआत तक करीब पांच किमी में 472 निर्माण हटेंगे। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए अपना सर्वे पूरा कर लिया है। प्रशासन को इन्हें हटाने के लिए पत्र भी लिख दिया है। संभवत: इस माह आखिर तक नोटिस देना शुरू कर दिया जाएगा।

रत्नागिरी तिराहे से ही चौड़ीकरण का काम शुरू करेंगे। बायपास के पूरे चौड़ीकरण के लिए 8000 पेड़ों की कटाई प्रस्तावित है। मामला एनजीटी तक भी पहुंचा। पेड़ कटाई के लिए विशेष दिशा निर्देश व नियम तय किए गए। ऐसे में अभी कटाई की अनुमति नहीं मिली है।

रोड का काम शुरू करने के तहत निर्माण हटाने की कार्रवाई प्रशासन करेगा, लेकिन रत्नागिरी से बायपास शुरुआती तक पांच किमी में बिजली की लाइन के खंभों की शिफ्टिंग, पानी की लाइन के साथ सीवेज लाइन की शिफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी। ये सितंबर में करने की कवायद है। प्रोजेक्ट इंचार्ज देव नुआल का कहना है कि हमारा प्लांट भी तैयार हो गया है। कुछ जरूरी अनुमतियां मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.