इंदौर से उज्जैन मेट्रो चलाने की कवायद शुरू, बनेंगे यह 11 स्टेशन, 10 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च.

इंदौर से उज्जैन के बीच चलेगी मेट्रो, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की टीम ने डीपीआर का प्रस्तुतीकरण किया। उज्जैन से इंदौर के बीच बनने वाली मेट्रो लाइन में 45 किलोमीटर की दूरी  मैं 11 स्टेशन बनाए जाएंगे। 4.5 किलोमीटर का ट्रैक उज्जैन शहर में अंडरग्राउंड रहेगा। मेट्रो के लिए 10000 करोड रुपए का खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। मेट्रो इंदौर लवकुश चौराहे से शुरू होकर उज्जैन रेलवे स्टेशन तक जाएगी।
यहां रहेंगे 11 स्टेशन 

डीपीआर में भौंरासला, बारोली, धरमपुरी, तराना, सांवेर, पंथ पिपलई, निनोरा, त्रिवेणी घाट, नानाखेड़ा, उज्जैन आईएसबीटी(ISBT), उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मेट्रो स्टेशन(metro station) बनेंगे। उज्जैन में मेट्रो को कहां से अंडरग्राउंड (underground) किया जाना है, इस पर निर्णय होना है।

Popular posts from this blog

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम