*इंदौर में एमआर-4 की बड़ी बाधा दूर:6 फैक्टरियों के हिस्से तोड़े, भागीरथपुरा से कुमेड़ी तक बचा मार्ग जल्द बनेगा*

*इंदौर में एमआर-4 की बड़ी बाधा दूर:6 फैक्टरियों के हिस्से तोड़े, भागीरथपुरा से कुमेड़ी तक बचा मार्ग जल्द बनेगा*

इंदौर :इंदौर रेलवे स्टेशन, मध्य शहर, एमआर-10 और कुमेड़ी आईएसबीटी को आपस में जोड़ने वाली सड़क एमआर-4 पर बाणगंगा से कुमेड़ी तक 6 फैक्टरियों के बाधक हिस्से निगम ने शुक्रवार को तोड़े। सुबह 8 बजे पहुंची टीम ने दोपहर 1 बजे तक 5 पोकलेन की सहायता से इन्हें हटाया। भागीरथपुरा लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के आगे एमआर-4 का हिस्सा बाणगंगा रोड पर आकर खत्म हो जाता है। इसे आगे कुमेड़ी तक मिलना है। सड़क 30 मीटर चौड़ी बनना है। कुमेड़ी तक सड़क बनने के बाद सरवटे बस स्टैंड से राजकुमार ब्रिज के नीचे से होते हुए बाणगंगा रेलवे क्रॉसिंग और आगे कुमेड़ी आईएसबीटी तक यह सड़क बनाई जाना है। बाधक निर्माण हटने से एमआर-4 सीधे उज्जैन रोड से मिल जाएगा। कार्रवाई के दौरान उपायुक्त लता अग्रवाल, नरेश जायसवाल, पुलिस बल मौजूद रहा।
05 घंटे चली रिमूवल कार्रवाई
30 मीटर चौड़ी सड़क बनना है
4.5 किलोमीटर कुल लंबाई
03 किलोमीटर हिस्सा तैयार है
जर्जर और खतरनाक घर तोड़े, कार्रवाई जारी रहेगी
शहर के मध्य क्षेत्र में खतरनाक और जर्जर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को नृसिंह बाजार और जयरामपुर में निगम के अमले ने दो मकानों के अतिखतरनाक हिस्सों को गिराया। बारिश के चलते इनके गिरने का डर बना हुआ था। निगम ने 150 से ज्यादा खतरनाक मकान चिह्नित किए हैं।
निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कहा, नृसिंह बाजार में मकान नंबर 11 और जयरामपुर कॉलोनी में 151 नंबर के मकान पर कार्रवाई की गई। दोनों ही मकान व्यस्त क्षेत्र में हैं। जर्जर व खतरनाक मकान के मालिकों को चेतावनी भी दी गई है।

Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.