नव निर्मित आरडब्ल्यू 1 एमआर 4 के सडक से अतिक्रमण हटाने हेतु उद्योगपति मिले महापौर से.

नव निर्मित आरडब्ल्यू 1 एमआर 4 के सडक से अतिक्रमण हटाने हेतु उद्योगपति मिले महापौर से.

इंदौर : एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज आयएसबीटी - एमआर 4 की आरडब्ल्यू 1 नव निर्मित सडक के दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण की समस्या को लेकर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी से भेट की और उन्हें वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री योगेश मेहता के नेतृत्व में अटल सीटी कार्यालय में हुई भेटवार्ता में अध्यक्ष श्री मेहता ने महापौर को बताया कि नई सडक पर बहुतायत में अतिक्रमण हो रहे जिससे यहां पूर्ववत स्थिति निर्मित होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। आपने महापौर से कहा कि चूंकि इस क्षेत्र में गौरीनगर से बाणगंगा तक का फ्लायओव्हर ब्रिज का कार्य भी आरंभ हो गया है और वर्तमान में ट्रॉफिक डायवर्शन सेक्टर डी से ही हो रहा है जिसमें भी ये अतिक्रमण बाधित करेंगें। इसके लिए दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण हटाने हेतु त्वरित कार्यवाही निगम प्रशासन की ओर से अपेक्षीत है। अध्यक्ष श्री योगेश मेहता ने कहा कि जहां एक ओर उद्योगों द्वारा स्वेच्छा से शहर की इस महत्वपूर्ण सडक के लिए अपने वैध निर्माण तक हटाकर शहरहित में सहयोग किया है वही दूसरी ओर इस सडक पर तीव्र गति से बढते अतिक्रमण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद कर रहे है जो भविष्य में भी क्षेत्रीय उद्योगों के लिए नासूर बनेंगे। महापौर ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष ही निगम के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हेतु निर्देशीत भी किया। इस बैठक में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया, सह सचिव श्री अमित धाकड आदि उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम