दिव्यांगजनों के लिए रोजगार पोर्टल पर पंजीयन व रोजगार उपलब्ध करने हेतु एसोसिएशन में आयोजित हुई प्रशिक्षण कार्यशाला.
दिव्यांगजनों के लिए रोजगार पोर्टल पर पंजीयन व रोजगार उपलब्ध करने हेतु एसोसिएशन में आयोजित हुई प्रशिक्षण कार्यशाला.
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री योगेश मेहता ने बताया कि इंदौर जिला कलेक्टर श्री आशीषसिंह जी के दिशा निर्देशन में जिला स्तर पर दिव्यांगजनों को निजी इकाईयों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु रोजगार पोर्टल प्रारंभ किया गया है। इस पोर्टल पर पंजीकृत दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता एवं क्षमता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने हेतु उद्योगपतियों एवं उनके इकाईयों के एच.आर. हेतु एसोसिएशन द्वारा आज दिनांक 14 नवंबर 2024 को एक प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन एसोसिएशन कार्यालय उद्योग भवन पोलोग्राउंड में किया गया।
इस कार्यशाला में जिला प्रशासन की टीम द्वारा उपस्थित उद्योगपतियों एवं उद्योगों के एचआर मेनेजर्स को रोजगार पोर्टल पर पंजीयन आदि से संबंधित जानकारी के साथ प्रशिक्षण दिया गया जिससें की दिव्यांगजनों को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हो सके। कार्यकम के कन्वेनर एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य श्री गिरीश पंजाबी थे। अध्यक्ष श्री योगेश मेहता ने कहा कि दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए श्रीमान कलेक्टर महोदय द्वारा बहुत ही सकारात्मक पहल की गई है जिसका हम स्वागत करते है और दिव्यांगजनों के जीवन स्तर में सुधार लाने की इस पहल में एसोसिएशन भी अपने प्रयास जारी रखेगा जिससे की उनका पुनर्वसन अच्छे से हो सके और वे आत्मनिर्भर होकर काम कर सके। इस कार्यशाला में विभिन्न इकाईयो के एचआर मेनेजर्स आदि उपस्थित रहे।