बारह सौ रूपये में चकाचक होगी व्यवस्था, साथ ही होगी सुरक्षा.

इंदौर : इंदौर शहर के मध्य राजवाड़ा क्षेत्र में सबसे व्यवस्तम बाजारों में चाकचोबंद हो गई व्यवस्थाआगे भी सुधार होगा! "इंदौर चांदी सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन" के पदाधिकारी ईश्वर जैन बतातें की हमारी संस्थान के अध्यक्ष हुकम सोनी के नेतृत्व में एसोसिएशन में हमनें अपनी जगह बनाई है, हमारी कमेटी के मुख्य घोषणा बिंदु थे, जिसमें सबसे बड़ी समस्या थी व्यवस्थित पार्किंग की, जिसका समाधान एसोसिएशन ने बहुत जल्द कर दिया! आगे भी पार्किंग व्यवस्था में निरंतर सुधार किया जावेगा, व्यवस्थित सुचना प्रसारण होगा, सी.सी.टी.वी., कैमरों, अत्याधुनिक उपकारणों से समस्त बाजारों को सुरक्षित किया जावेगा साथ ही सुरक्षा गार्डो की संख्याओं को बढ़ाया जावेगा! 
छोटा सराफा, बड़ा सराफा, शक्कर बाजार, धानगली, मोरसली गली व इनके आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग, सुरक्षा को व्यवस्थित करने का शुल्क प्रत्येक संस्थान से बारह सौ रूपये प्रति वर्ष रखा गया है! 
एसोसिएशन सभी सदस्यों से निवेदन करती है की नियमित शुल्क जमा करवाने के साथ साथ अवैध दलालों को पहचान कर उन्हें किसी भी तरह का लाभ न दें, उन्हें प्रतिबंधित करें! अवैध तरीक़े से रेहड़ी लगा कर, खुला व्यापार करने वालों को भी अपने संस्थान के बाहर बैठने न दें व अपने वाहन को नियत जगह ही पार्क करें, बजाज खाना चौक, खजुरी बाजार एवं गोराकुण्ड क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था का लाभ लें जिससे व्यापारियों के साथ ग्राहकों को भी सुविधा मिले!
एसोसिएशन का मुख्यदेह ग्राहकों को व्यवस्थित बाजार के साथ सुरक्षित सेवा देना रहा है जिससे उनका ऑनलाइन ख़रीदी मोह भंग हो वह पुनः बाजारों का रुख कर बाजारों की रौनक बढ़ाए!

Popular posts from this blog

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.