Posts

Showing posts with the label बाजार विस्तार समाचार

जी एन टी मार्केट व्यापारी चुनाव एसोसिएशन प्रतिनिधि

[03/05, 1:04 pm] Market Ondemand Growth: मेरे विचार बिल्कुल स्पष्ट है कि व्यापारियों की जो समस्या है यदि पैनल उसको अपने मैनेजमेंट फेस्टो में लाती है तो व्यापारियों को उस पर विचार करना चाहिए व्यापारियों को अमूल्य वोट उन्हें ही देना चाहिए! चुनाव में जो केंडिडेट खड़े है उनमें हमारी समस्या हल करने कर सामर्थ्य हो, हमारे हितों कि रक्षा करें, हम व्यापार कर रहे है स्वाभाविक है कि शासन प्रशासन व क़ानूनी परेशानियों से पाला पड़ता ही है, उस परिस्थितियों में वह हमारे साथ हो, आधीरात में भी व्यापारियों के साथ खड़े हो! जिनके पास हमेशा एसोसिएशन के लिए समय हो, सिर्फ बड़े नामों को देख कर ही उन्हें चुनना यह हमारी नादानी होंगी! अभी हमारे मार्केट कि सबसे बड़ी चुनौती उधारी बनी हुई है, उसका समाधान करने में सक्षम हो, ऐसा नहीं कि चुनाव जितने के बाद वह ऐसा कहदें कि इस प्रकार के कार्य हमारे नहीं है! नयी उमंग, नयी पहल नए सदस्यों के साथ बन रही है, उनके भविष्य कि चिंता करनी चाहिये, मुझे पूर्ण विश्वास है की वह पैनल समर्पित होकर कार्य करेंगी ही, क्यूंकि विगत 2011 से जो पैनल आज तक कार्य कर रही, उनके कार्यकाल से हर कोई व्यापा...

जी एन टी मार्केट प्लायवुड एसोसिएशन के लिये कल होगा मतदान.

[03/05, 7:21 am] Market Ondemand Growth: अध्यक्ष पद उमीदवार भंवरलाल जी मारोठिया से बात करने पर आप बताते है  कि सत्य सदा विजयी होता है केवल मात्र निमित बने। कर्म करे निरपेक्ष सदा ही मन में साधक भाव रहे। संस्था में विगत 30 वर्षों से सदस्य रहते हुए आप सब ने मुझे तीन बार सचिव तीर बार उपाध्यक्ष एवं एक बार संरक्षक के रूप में मुझे सम्मान एवं कार्य करने का मौका दिया उसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूँ। विगत कुछ वर्षों से संस्था में जो कुछ भी घटित हो रहा है, उसके बारे में आप सब जानते हैं। संस्था में दायित्वान कार्यकर्ताओं में प्रेम एवं सामंजस्य की कमी हो तो संस्था किस दिशा में जाएगी, आप सब समझ सकते हैं। मैंने हमेशा यही चाहा कि सब मिलजुल कर कार्य करेंगे तो सकारात्मक परिणाम आएंगे एवं संस्था का विकास होगा। उसके लिए मैंने प्रयास भी किया है। मेरा भी विचार स्पष्ट है। जन-जन सारा अपना है, जो मन में स्नेह भरा निर्झर। बंधु भाव आधार कार्य को, जोड़ सके हम मन से मन। यही धेय वाक्य सोचकर अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में मैं आपके सामने प्रस्तुत हूँ आप सब संस्था हित में विचार कर 4 मई 2025 को वोट करें। एसी आश...

बारह सौ रूपये में चकाचक होगी व्यवस्था, साथ ही होगी सुरक्षा.

इंदौर : इंदौर शहर के मध्य राजवाड़ा क्षेत्र में सबसे व्यवस्तम बाजारों में चाकचोबंद हो गई व्यवस्थाआगे भी सुधार होगा! "इंदौर चांदी सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन" के पदाधिकारी ईश्वर जैन बतातें की हमारी संस्थान के अध्यक्ष हुकम सोनी के नेतृत्व में एसोसिएशन में हमनें अपनी जगह बनाई है, हमारी कमेटी के मुख्य घोषणा बिंदु थे, जिसमें सबसे बड़ी समस्या थी व्यवस्थित पार्किंग की, जिसका समाधान एसोसिएशन ने बहुत जल्द कर दिया! आगे भी पार्किंग व्यवस्था में निरंतर सुधार किया जावेगा, व्यवस्थित सुचना प्रसारण होगा, सी.सी.टी.वी., कैमरों, अत्याधुनिक उपकारणों से समस्त बाजारों को सुरक्षित किया जावेगा साथ ही सुरक्षा गार्डो की संख्याओं को बढ़ाया जावेगा!  छोटा सराफा, बड़ा सराफा, शक्कर बाजार, धानगली, मोरसली गली व इनके आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग, सुरक्षा को व्यवस्थित करने का शुल्क प्रत्येक संस्थान से बारह सौ रूपये प्रति वर्ष रखा गया है!  एसोसिएशन सभी सदस्यों से निवेदन करती है की नियमित शुल्क जमा करवाने के साथ साथ अवैध दलालों को पहचान कर उन्हें किसी भी तरह का लाभ न दें, उन्हें प्रतिबंधित करें! अवैध तरीक़े से र...

इल्जामात लगाने वाला ही निकला शातिर बदमाश, जुए सट्टेे का करता है कारोबार, पुलिस की सुचना पर भी नहीं आरहा बयान देने.

इंदौर : इल्जामात लगाने वाला ही निकला शातिर बदमाश, जुए सट्टेे से करता है अवैध कारोबार, पुलिस की सुचना पर भी नहीं आरहा बयान देने. कोई भी बहाना बना बयान से बचता आरहा ब्लेकमेलर. गयाजी बिहार के रहने वाला प्रकाश वर्मा गलत तथ्यों के आधार पर समाचार लगवाने में कामयाब तो हो गया किंतु जब आगे खोजबीन की गई तो इल्जाम लगाने वाला प्रकाश वर्मा ही गुनाहों के कटघरे में खड़ा दिखाई दिया! प्रकाश वर्मा ने थाना भवरकुंवा में आवेदन के माध्यम से इंदौर होटल व्यवसायी ओमप्रकाश सलूजा व उनके पुत्र पर दोषारोपण करते हुए कहाँ की सलूजा ने उनका करीब अस्सी लाख रूपये हड़प लिया है, कहानी बनाई गई की स्वयं की पुत्री के एडमिशन के लिये राशि दी गई वह भी हवाले के माध्यम से जबकी हवाला लेनदेन गैरकानूनी हो गहन आपराधिक श्रेणी में आता है, इसके बाद लेनदेन का कोई भी शाक्ष्य उनके पास मौजूद नहीं है! जबकी दूसरी ओर ओमप्रकाश सलूजा अपने पर बेबुनियाद प्रकरण लदने पर भी थाना भवरकुंवा जाकर अपना बयान दे चुके! वह कहते है की हाँ प्रकाश वर्मा मेरे परिचित मित्रों में से एक है, वह जब भी इंदौर आते है तो में ही उनकी अग़वाई कर स्वागतसत्कार करता हूँ, इसबार भी ...

यार ने यारी में कर दी गद्दारी..........

इंदौर : गया बिहार के रहने वाले प्रकाश वर्मा के द्वारा बताया गया की हमारे मित्र ओमप्रकाश सलूजा द्वारा हमारा लाखों रुपया ठग लिया, अब पुनः पैसा वापसी मांगने पर हमें जान से मारने की धमकी दे रहे है! यह वारदात जब हुई जब प्रकाश वर्मा की पुत्री रौशनी वर्मा अपनी एम.बी.बी.एस. की शिक्षा पूर्ण कर आगे पी.जी. करने के लिये प्रतिष्ठित संस्थान औरोबिंदो इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस इंदौर में प्रवेश के लिये प्रयत्न कर रही थी, जब प्रकाश वर्मा ने अपने पुराने परिचित ओमप्रकाश सलूजा से संपर्क किया ओर एडमिशन करवाने की बात करी, जिसपर से सलूजा द्वारा कहाँ गया की मेरे इंदौर में आलाधिकारी व राजनेताओं से अच्छे संपर्क है, में बात करता हूँ! कुछ दिनों पश्चात् ओमप्रकाश सलूजा ने फोन पर संपर्क कर मुझसे कहाँ की एडमिशन होजाएगा तू दो करोड़ अस्सी लाख रूपये का इंतजाम कर लें, अभी पहले प्रशासनिक अधिकारी व कॉलेज को कुछ पैसा देना होगा, तू अस्सी लाख अभी देदेना बाद में बाकी की रकम धीरे धीरे किश्तों में देते रहना! सलूजा की बातों में आकर प्रकाश वर्मा ने एक बार दिल्ली से पचास लाख रूपये पहुंचाए व बाद में तीस लाख रूपये वह स्वयं इंदौर आकर ...