जी एन टी मार्केट व्यापारी चुनाव एसोसिएशन प्रतिनिधि
[03/05, 1:04 pm] Market Ondemand Growth: मेरे विचार बिल्कुल स्पष्ट है कि व्यापारियों की जो समस्या है यदि पैनल उसको अपने मैनेजमेंट फेस्टो में लाती है तो व्यापारियों को उस पर विचार करना चाहिए व्यापारियों को अमूल्य वोट उन्हें ही देना चाहिए! चुनाव में जो केंडिडेट खड़े है उनमें हमारी समस्या हल करने कर सामर्थ्य हो, हमारे हितों कि रक्षा करें, हम व्यापार कर रहे है स्वाभाविक है कि शासन प्रशासन व क़ानूनी परेशानियों से पाला पड़ता ही है, उस परिस्थितियों में वह हमारे साथ हो, आधीरात में भी व्यापारियों के साथ खड़े हो! जिनके पास हमेशा एसोसिएशन के लिए समय हो, सिर्फ बड़े नामों को देख कर ही उन्हें चुनना यह हमारी नादानी होंगी! अभी हमारे मार्केट कि सबसे बड़ी चुनौती उधारी बनी हुई है, उसका समाधान करने में सक्षम हो, ऐसा नहीं कि चुनाव जितने के बाद वह ऐसा कहदें कि इस प्रकार के कार्य हमारे नहीं है!
नयी उमंग, नयी पहल नए सदस्यों के साथ बन रही है, उनके भविष्य कि चिंता करनी चाहिये, मुझे पूर्ण विश्वास है की वह पैनल समर्पित होकर कार्य करेंगी ही, क्यूंकि विगत 2011 से जो पैनल आज तक कार्य कर रही, उनके कार्यकाल से हर कोई व्यापारी भलीभांति परिचित है! व्यापारियों को एक बार तो नयी उमंग, नयी पहल को मौका देना चाहिए!
* मयंक पावेचा, प्रोपरायटर - पुखराज़ प्लायवुड, जी एन टी मार्केट
[03/05, 2:09 pm] Market Ondemand Growth: वी आर मार्केटिंग भंवरलाल मारोठिया के नेतृत्व में नयी उमंग नयी पहल के साथ नई शुरुआत करी है! वैसे तो मार्केट की सभी समस्याओ का समाधान शीघ्रता के साथ हो जाता है, किन्तु लेनदेन उधारी ऐसी समस्या है जिसका प्रकोप बढ़ते ही जा रहा, उसके समाधान के लिए उपरोक्त पैनल सामने आई है, जो रिटेलर होलसेलर सभी व्यापारियों की लेनदेन उधारी की समस्याओं को आमने सामने गोपनीयता के साथ समाधान करेंगी, साथ ही आपसी मनमुटाव को दूर कर सभी का समाधान कर भाईचारे को पुनः क़ायम करेंगी! आशा है कि सभी व्यापारी बंधु नई शुरुआत नयी उमंग, नयी पहल के साथ हो एक नई पहल कर वर्षो से काबिज़ पैनल को धाराशायी कर, नयी उमंग, नयी पहल को स्थान देंगे!
नविन जी - सहसचिव उमीदवार, नयी उमंग, नयी पहल पार्टी
[03/05, 3:18 pm] Market Ondemand Growth: इस बार प्लायवुड एसोसिएशन के चुनाव बड़ी गंभीरता के साथ हो रहे है, दोनों ओर से बड़ी ताकत लगाई जारही, दोनों ओर पैनल में केंडिडेट भी अच्छे है, हम यही चाहते है कि जो पैनल विजय हो वह सभी व्यापारियों के हित में कार्य करें सभी मिलजुलकर कार्य करें जिससे एसोसिएशन का नाम हो, सभी वार्षिक छोटे बड़े कार्यक्रमों को अच्छे से मनाया जाए जिससे व्यापारियों का मेलजोल बड़े, जब मेलजोल बढ़ता है तो समाधान निकलता है! अभी जो लेनदेन कि समस्याओं को गुपचुप तरीके से निदान दिलवाया जाएगा उसे सामूहिक तरीके से निपटना फायदेमंद होगा क्यूंकि सभी को सभी विषय कि जानकारी होंगी क्यूंकि व्यापारियों को तकलीफ व्यापारियों द्वारा ही आती है, जब एक व्यापारी किसी को उधार नहीं देता तो दूसरा व्यापारी उसे उधार दे देता! जब उसकी उधारी कि सीमा पार हो जाती तो वह भी उधार देना बंद कर देता है तो तीसरा व्यापारी उस उधारी का बिजनेस करने वाले को उधार देदेता है, आपसी रंजिस खींचातानी में दूसरों का भला हो जाता है, ओर हमारा व्यापारी हाथ पार हाथ बांध समस्या का समाधान खोजता है, इसलिए ऐसे प्रकरणों पर सभी के सामने वार्तालाप निदान किया जाना चाहिये!सभी संगठित हो कर कार्य करें! आगामी विजय पैनल से एसोसिएशन को बहुत से आशय उम्मीदें है!
* प्रशांत अग्रवाल, तिरुपति प्लायवुड एजेंसी, जी एन टी मार्केट इंदौर