जी एन टी मार्केट प्लायवुड एसोसिएशन के लिये कल होगा मतदान.

[03/05, 7:21 am] Market Ondemand Growth: अध्यक्ष पद उमीदवार भंवरलाल जी मारोठिया से बात करने पर आप बताते है  कि सत्य सदा विजयी होता है केवल मात्र निमित बने। कर्म करे निरपेक्ष सदा ही मन में साधक भाव रहे। संस्था में विगत 30 वर्षों से सदस्य रहते हुए आप सब ने मुझे तीन बार सचिव तीर बार उपाध्यक्ष एवं एक बार संरक्षक के रूप में मुझे सम्मान एवं कार्य करने का मौका दिया उसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूँ। विगत कुछ वर्षों से संस्था में जो कुछ भी घटित हो रहा है, उसके बारे में आप सब जानते हैं। संस्था में दायित्वान कार्यकर्ताओं में प्रेम एवं सामंजस्य की कमी हो तो संस्था किस दिशा में जाएगी, आप सब समझ सकते हैं। मैंने हमेशा यही चाहा कि सब मिलजुल कर कार्य करेंगे तो सकारात्मक परिणाम आएंगे एवं संस्था का विकास होगा। उसके लिए मैंने प्रयास भी किया है। मेरा भी विचार स्पष्ट है। जन-जन सारा अपना है, जो मन में स्नेह भरा निर्झर। बंधु भाव आधार कार्य को, जोड़ सके हम मन से मन। यही धेय वाक्य सोचकर अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में मैं आपके सामने प्रस्तुत हूँ आप सब संस्था हित में विचार कर 4 मई 2025 को वोट करें। एसी आशा और अपेक्षा के साथ हमेशा आपकी सेवा के लिए तत्पर!
[03/05, 7:24 am] Market Ondemand Growth: नयी उमंग, नयी पहल की पैनल का घोषणा पत्र :-
आदरणीय साथियों हमें आप क्यों चुनेंगे क्यों की हम हमारे दो वर्ष का कार्यकाल पूर्व से ही घोषित कैलेंडर अनुसार चलेंगे दो वर्ष के कार्यकाल में हम
 ▶ प्रति वर्ष जुलाई अगस्त माह में होलसेल व्यापारी और रिटेल व्यापारियों की अलग-अलग संवाद मीटिंग बुलायेंगे उसके निष्कर्ष अनुसार व्यापार करने के नियम बना के उसे लागू भी करेंगे।
 ▶ एक पाँच सदस्य की कमिटी बनायेंगे जो प्रतिमाह में एक दिन व्यापारी के लेन देन के विवाद का निपटारा संबंधित व्यापारी से गुप्त तरीके से बातचीत कर निपटाने का प्रयास करेंगे किसी व्यापारी का नाम उजागर किए बिना जिससे संस्था का नुकसान नहीं होगा, किसी व्यापारी का नाम भी खराब नहीं होगा।
 ▶ इंटीरियर और कारपेन्टर की सूची बना के प्रतिवर्ष एक गेट टुगेदर करना जिससे व्यापारियों का उन से आपसी मेल बढ़े।
 ▶ दो वर्ष के कार्यकाल में एक पारिवारिक आयोजन और एक वर्ष आउटिंग का कार्यक्रम परिवार के साथ आयोजित करने का प्रयास करेंगे।
 ▶ व्यापार से सबंधित कानूनी कठिनाईयों से जागरूक करने के लिए प्रति AGM में सलाहकार को आमंत्रित कर कार्यशाला का आयोजन करेंगे।
 ▶ प्रस्तावित विधान की वीसगती दूर कर उसे इसी वर्ष लागू करेंगे।
 ▶ चार वरिष्ठ सदस्यों की कमिटी बना के संस्था के सदस्य बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे (दो वर्ष में पाँच सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखेंगे) 
▶ ब्रांडेड कंपनियों की रेट कटिंग रोकने का प्रयास कर बेचने का रेट फिक्स करने का प्रयास करेंगे।
 ▶ संस्था में एक स्थाई सेवा गतिविधी प्रकल्प तैयार करने का प्रयास करेंगे।
 ▶ एक सरकारी स्कूल को गोद लेने का प्रयास करेंगे। जिससे गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद हो सके।
[03/05, 10:03 am] Market Ondemand Growth: प्लायवुड एसोसिएशन से आशा है की बाजार में हमारा यूनिटी होना जरुरी है, आशा करुंगी कि जो भी पैनल विजय होकर आए हो वो इस पूरे मार्केट का ध्यान रखें, बाजार के हित के लिए कार्य करें जो समर्पित हो! आज में जिनसे कनेक्ट हूँ या जिनकी सोच के बारे में पता चला है, वह पैनल है नयी उमंग, नयी पहल का जिसका मोटोव है हमें प्लायवुड मार्केट के हित के लिए हर संभव प्रयत्न करना है, उनके लिए बेहतर से बेहतर कार्य कर, व्यापार को नई उचाईयों पर ले जाना रहा है! हमें ऐसे ही कैंडीडेट्स की जरूरत है जो बहुत अच्छे से निस्वार्थ भावना से काम करें! आज एमपी इंदौर एक अच्छी ग्रोएबल इंडस्ट्री है, जिसका वर्चस्व सर्वस्व देखा जा सकता है! संगठन में जो भी टीम विजय होकर आएगी मेरा उनसे एक ही रिक्वेस्ट है कि वह हम सब व्यापारियों की भावनाओं को समझे होलसेलर में क्या प्रॉब्लम है और कैसे हम बिजनेस को सिस्टमैटिक कर सकते हैं, पर्सनली यही उम्मीद करुंगी कि वही लोग टीम में आए या वही लोग कैंडिडेट बने जो बेस्ट परफॉर्मेंस दे, अपना प्रेजेंटेशन दे अपने बिच की कम्युनिकेशन गैप को ख़त्म कर सभी व्यापारियों से समन्यवय बना कर साथ चले! जो सुचारु यूनियन है उनसे यह उम्मीद नहीं कि जा सकती थी की वह हम व्यापारियों के हित के लिए कोई कार्य कर रही हो, उनमे यह प्रतिस्पर्धा थी की हम बेस्ट है! बहुत कम्युनिकेशन गेप थी, उन्हें नहीं पता था की हम एसोसिएशन के सर्वांगीण हित के लिए क्या करें, क्या न करें! मुझे नहीं लगता है की प्लाईवुड संगठन और प्लाईवुड व्यापारियों के लिए ऐसे संगठन की आवश्यकता हो! उनमें संगठन भावना कभी देखि ही नहीं, हम व्यापार को वाकई में सुधारना चाहते हैं यह हम किस चीज के लिए और कहां पर खड़े और इस तरह के चुनाव की जरूरत मुझे नहीं लगता है प्लाईवुड संगठन को कभी रही है यहां वही व्यक्ति आना चाहिए जो बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद कर सके, क्योंकि आपको राजनीति ही करना है तो उसके लिए कई राजनैतिक दल है जो अपनी अपनी अलग सलग राजनीती कर रहे! हमें चुनना उसे है जो हमारे व्यापार को प्रगति पथ पर अग्रसर रखे! में उन सभी पैनलों को अग्रिम शुभकामनायें देती हूँ जो चुनावी मैदान में अपना भाग्य आज़मा रहे है! साथ ही ऐसी आशा करती हूँ की वही पैनल विजय हो जो प्लाईवुड संगठन को एक नई उचाईयों पर लेजाकर, इंदौर मध्यप्रदेश की नंबर वन व्यापारी संगठन बनाए!

- प्रीति बिहाणी, डायरेक्ट - पद्मावती इंटरप्राइजेस, इंदौर
[03/05, 10:22 am] Market Ondemand Growth: नयी उमंग, नयी पहल पैनल और नयी उमंग नयी पहल प्लाईवुड व्यापारी एसोसिएशन चुनाव में माननीय भंवरलाल जी मारोठिया के नेतृत्व में अपना भाग्य आज़मा रही है, मैं आशा करता हूं की नयी उमंग नयी पहल संगठन विजय हो प्लायवुड व्यापारियों के हित में सदैव कार्य करेंगी! में सभी साथी बन्धुओं को हार्दिक शुभकामनायें देता हूँ! पूर्वकालीन संगठन भी ठीक ठीक कार्य कर रहा था, हमें मौका मिला तो हम भी व्यापारियों के हित में अच्छे से अच्छा कार्य कर दिखाँगे!
[03/05, 10:28 am] Market Ondemand Growth: -अशोक शर्मा, डायरेक्ट - अशोक एन ब्रदर्स डिंबर एंड प्लाय, जी.एन.टी. मार्केट, इंदौर
[03/05, 1:04 pm] Market Ondemand Growth: मेरे विचार बिल्कुल स्पष्ट है कि व्यापारियों की जो समस्या है यदि पैनल उसको अपने मैनेजमेंट फेस्टो में लाती है तो व्यापारियों को उस पर विचार करना चाहिए व्यापारियों को अमूल्य वोट उन्हें ही देना चाहिए! चुनाव में जो केंडिडेट खड़े है उनमें हमारी समस्या हल करने कर सामर्थ्य हो, हमारे हितों कि रक्षा करें, हम व्यापार कर रहे है स्वाभाविक है कि शासन प्रशासन व क़ानूनी परेशानियों से पाला पड़ता ही है, उस परिस्थितियों में वह हमारे साथ हो, आधीरात में भी व्यापारियों के साथ खड़े हो! जिनके पास

Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.